May 22, 2025

Awadh Speed News

Just another wordpress site

गैंग रेप के आरोपी सपा नेता की बेकरी पर चला बुलडोजर, 4 और प्रॉपर्टी पर चलेगा बुलडोजर

1 min read
Spread the love

अयोध्या

जनपद के पीड़ित बच्ची से मिलकर योगी के मंत्री फूट-फूटकर रोए अयोध्या गैंगरेप केस में योगी सरकार एक्शन में है। बच्ची की मां से सीएम योगी की मुलाकात के 24 घंटे बाद आरोपी सपा नेता मोईद खान की बेकरी को बुलडोजर से ढहा दिया। बेकरी तालाब की जमीन पर 3000 स्क्वायर फीट में बनी थी। इसके बाद प्रशासन का बुलडोजर सपा नेता की दूसरी बिल्डिंग पर पहुंचा, लेकिन बिल्डिंग में PNB बैंक चल रही थी। इस वजह से बिल्डिंग को तोड़ा नहीं गया। प्रशासन ने बैंक को एक हफ्ते में खाली करने का नोटिस दिया है। 65 साल के मोईद की 4 और प्रॉपर्टी पर भी बुलडोजर चलेगा। इसमें सपा नेता का घर भी शामिल है। प्रशासन ने सपा नेता की 1 करोड़ की जमीन को भी चिह्नित किया है। इधर, योगी सरकार में मंत्री संजय निषाद सुबह पीड़ित बच्ची से मिलने अस्पताल पहुंचे। बाहर निकलकर वह फूट-फूटकर रोए। कहा- अखिलेश का PDA झूठा साबित हो रहा। लगता है कि इन अपराधियों के सहारे इनकी जीत हुई। वहीं, पुलिस ने 2 और सपा नेताओं समेत 3 पर FIR दर्ज की। पुलिस ने बताया कि आरोपियों में भदरसा नगर पंचायत के चेयरमैन मोहम्मद राशिद, सपा नेता जय सिंह राणा और एक अन्य है। पुलिस का कहना है- तीनों अस्पताल में भर्ती बच्ची से मुलाकात के नाम पर पहुंचे थे। वहां परिवार से मामले में सुलह करने का दबाव बनाया। परिवार ने इनकार किया, तो भड़क गए। परिजनों को धमकाते हुए जान से मारने की धमकी दी थी। प्रशासन की टीम बुलडोजर लेकर मोईद की दूसरी बिल्डिंग पर पहुंची। हालांकि, बिल्डिंग तोड़ी नहीं जाएगी। क्योंकि बिल्डिंग में PNB बैंक चल रही है। प्रशासन ने बैंक को खाली करने के लिए नोटिस दिया है। हालांकि, बिल्डिंग में चल रही सपा नेता की बेकरी को सील कर दिया। अयोध्या विकास प्राधिकरण के सचिव सतेंद्र सिंह ने कहा- बेकरी तालाब की जमीन पर बनी थी। जांच के बाद एक्शन लिया गया। आरोपी की अवैध संपत्तियों की जांच की जा रही है। बुलडोजर एक्शन के बीच अखिलेश ने X पर लिखा- कुकृत्य के मामले में जिन पर भी आरोप लगा है। उनका DNA TEST कराकर इंसाफ का रास्ता निकाला जाए। न कि केवल आरोप लगाकर सियासत की जाए। जो भी दोषी हो, उसे कानून के हिसाब से पूरी सजा दी जाए, लेकिन अगर DNA TEST के बाद आरोप झूठे साबित हों, तो सरकार के संलिप्त अधिकारियों को भी न बख्शा जाए। यही न्याय की मांग है। हालांकि उन्होंने सीधे तौर अयोध्या गैंगरेप की घटना का जिक्र नहीं किया। खाद्य विभाग की टीम ने सुबह 10 बजे मोईद खान की बेकरी पर छापेमारी की। टीम ने 4 खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए और बेकरी को सील कर दिया। सोहावल SDM अशोक कुमार ने कहा- बेकरी को अवैध पाए जाने के बाद सील कर दिया गया है और बेकरी को ध्वस्त करने की कार्रवाई शुरू की जा रही है। सपा नेती की बेकरी के पास बुलडोजर फंस गया। तालाब में गिरने से बच गया। अयोध्या सिटी से दूसरा बुलडोजर मंगाया गया है। इसके बाद बकरी को गिराने की कार्रवाई शुरू CO सहित कई थानों की पुलिस सपा नेता के घर पर मौजूद है। DM, SSP पूरा कलंदर थाने में बैठे हैं। योगी सरकार में मंत्री संजय निषाद पीड़िता से मिलने अस्पताल पहुंचे। कहा- अखिलेश का PDA झूठा साबित हो रहा। लगता है कि इन अपराधियों के सहारे इनकी जीत हुई है। अपराधी को बचा रहे हैं। घटना पर उनका मुंह नहीं खुल रहा है। मैंने पीड़िता के लिए सदन में आवाज उठाई। जब तक आरोपी को फांसी पर नहीं लटकवा देता, तब तक पीड़िता के लिए लड़ाई लड़ेंगे। यह कहते हुए फूट-फूटकर रोने लगे। शुक्रवार को लखनऊ में योगी ने सीएम आवास पर बच्ची की मां से मुलाकात की थी। पूरा घटनाक्रम पूछा। बच्ची की हालत के बारे में जाना। इसके 5 घंटे के अंदर पूरा कलंदर थाना प्रभारी रतन शर्मा और चौकी इंचार्ज भदरसा अखिलेश गुप्ता को सस्पेंड कर दिया गया। मोईद खान भदरसा से सपा का नगर अध्यक्ष है। वह सपा सांसद अवधेश प्रसाद का करीबी भी है। मोईद की भदरसा में कई प्रॉपर्टी हैं। मेन रोड पर उसकी बेकरी शॉप है। उसके एक मकान में बैंक भी संचालित हो रहा है। इसके अलावा कई दुकानें भी हैं, जो किराए पर दे रखी हैं। जिस चौकी पर पीड़िता की मां शिकायत करने पहुंची थी। वह मोईद खान के घर में ही चल रही थी। अयोध्या सीओ आशुतोष तिवारी ने कहा- गैंगरेप के मामले में FIR दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। गैंगरेप और पॉक्सो की धारा लगाई गई है। चौकी का ट्रांसफर होना सिर्फ एक संयोग है। यह प्रक्रिया पहले से प्रस्तावित थी। अयोध्या के पूरा कलंदर थाना क्षेत्र में 12 साल की बच्ची से रेप की घटना हुई थी। आरोपियों ने बच्ची का अश्लील वीडियो बना लिया। फिर लंबे समय तक उसे ब्लैकमेल करके घिनौनी हरकत करते रहे। इस मामले का खुलासा 29 जुलाई को तब हुआ जब पीड़ित बच्ची 2 महीने की गर्भवती हो गई। बच्ची की मां ने मोईद खान और उनके नौकर राजू के खिलाफ एप्लिकेशन दी। आरोप है कि पुलिस ने कोई एक्शन नहीं लिया गया। इसके बाद विहिप, बजरंग दल के साथ निषाद पार्टी के लोगों ने इस मामले पर आक्रोश जताया तो पुलिस ने मोईद खान और उसके नौकर को गिरफ्तार किया। 12 वर्षीय बच्ची 4 बहनों में सबसे छोटी है। पिता की 2 साल पहले ही मौत हो गई है। घर का गुजारा उसकी मां और बहनों की ओर मजदूरी से मिले पैसे से चलता है। आरोप है कि लगभग ढाई महीने पहले पीड़िता खेत से मजदूरी करके लौट रही थी। तभी रास्ते में उसे राजू नामक एक शख्स मिला जिसने कहा कि बेकरी मालिक मोईद खान उसे बुला रहा है। आरोप है कि मोईद ने उसके साथ बलात्कार किया और राजू ने इसका वीडियो बना लिया। फिर राजू ने भी बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। लंबे समय तक दोनों वीडियो के आधार पर ब्लैकमेल करके उसके साथ गंदा काम करते रहे। बच्ची जब 2 महीने की गर्भवती हो गई तब मामला खुला। पीड़िता की मां ने बताया- जब हम शिकायत लेकर चौकी पर गए तो दरोगा ने हमसे कहा कि राजू का नाम रखिए, लेकिन दूसरा नाम हटा दीजिए। फिर एसपी के दखल के बाद हमारा मामला लिखा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *