भाजपा सरकार पर निशाना, सत्ता के संरक्षण में प्रशासन भ्रष्टाचार में लिप्त, निर्दोष व गरीबों का कर रही उत्पीडन :- सपा नंदकिशोर दूबे
1 min readफर्रुखाबाद

समाजवादी पार्टी के जिला सचिव नन्दकिशोर दुबे वन्देमातरम ने कहा कि भाजपा राज में थाने, तहसील व कलेक्ट्रेट अभूतपूर्व रिकार्ड तोड़ भ्रष्टाचार के अड्डा बन गए हैं। भाजपा सरकार की जीरो टालरेंस की नीति महज दिखावा है। सत्ता के संरक्षण में प्रशासन निर्दोष व गरीबों का उत्पीडन करने में लगा है। भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर है जब भाजपा राज में सभी सरकारी विभागों में चाहे व कलेक्ट्रेट व तहसील और थाने हों इन सभी जगह अभूतपूर्व रिकार्ड तोड़ भ्रष्टाचार हों जिसको भाजपा की सरकार खत्म नही कर पा रही हैं जिताना भ्रष्टाचार उत्तर प्रदेश के सभी जनपदों में भाजपा की सरकार में हों रहा हैं इतना भ्रष्टाचार कभी नही हुआ हैं बलिया जनपद के एक थाने में भ्रष्टाचार उजागर हुआ उसी तरह यूपी के हर थाने व तहसील व सभी सरकारी विभागों में खुलेआम भ्रष्टाचार हों रहा हैं इस अभूतपूर्व रिकार्ड तोड़ अकल्पनीय भ्रष्टाचार पर यूपी के सीएम व देश के प्रधानमंत्री कों कार्रवाई करने के लिए कुछ और सबूत की जररूत नही होनी चाहिए। क्योंकि सबूत खुद बलिया जनपद से मिल चुका हैं। अब देखते हैं यूपी के सीएम का बुलडोजर किस ओर मुड़ता है। उन्होंने कहा कि ‘हजारों करोड़ खर्च हो गए, लेकिन गंगा नदी की सफाई नहीं हुई। फर्रुखाबाद शहर के तमाम नालों में गंदगी भरी पड़ी है जिससे शहर में बरसात के समय जलभराव हों रहा हैं। भाजपा ने शहरी और नगरीय क्षेत्रों को कुड़ादान बना दिया है प्रदेश की जनता भाजपा सरकार के कुशासन, महंगाई, बेरोजगारी, अभूतपूर्व रिकार्ड तोड़ अकल्पनीय भ्रष्टाचार से त्रस्त है।भाजपा सरकार की गलत नीतियों से आटा, दाल, चावल, दूध, तेल, दवाएं सब कुछ महंगा हो गया है. आम जनता को सफाई, शुद्ध पेयजल और अन्य नागरिक सुविधाएं भी नहीं मिल रही हैं। फर्रुखाबाद के अलावा कई जिलों के शहरों की ट्रैफिक व्यवस्था ध्वस्त है। नन्दकिशोर दुबे वन्देमातरम कहा कि यूपी के सीएम श्रीं योगी आदित्यनाथ जी की सरकार के द्वारा कलेक्ट्रेट व तहसील व एआरटीओ कार्यालय एवं तमाम सरकारी दफ्तरों में तैनात प्राइवेट व्यक्तियों/कर्मचारी कों हटाने का निर्देश दिया गया हैं जो कि अच्छा हैं लेकिन यूपी के सीएम से अनुरोध हैं कि इन कलेक्ट्रेट व तहसील व एआरटीओ कार्यालय एवं तमाम सरकारी दफ्तरों में तैनात प्राइवेट व्यक्तियों/कर्मचारी कों इन दफ्तरों के अधिकारी क्यों रखते हैं इसका जवाब यूपी की सरकार कों देना चाहिए।
सपा जिला सचिव नन्दकिशोर दुबे वन्देमातरम ने कहा कि प्रदेश की जनता भाजपा के अभूतपूर्व रिकार्ड तोड़ अकल्पनीय भ्रष्टाचार से व इनके झूठे वादे और भाषणों से ऊब चुकी है। यूपी की जनता बदलाव चाहती है। उत्तर प्रदेश की जनता लोकसभा चुनाव में भाजपा की सरकार में व्याप्त अभूतपूर्व रिकार्ड तोड़ अकल्पनीय भ्रष्टाचार के कुशासन का करारा जवाब समाजवादी पार्टी के 37 सांसदों कों जिताकर दे चुकी हैं अब वही उत्तर प्रदेश की जनता यूपी में होने वाले उपचुनाव व आगामी ग्राम व जिला पंचायत के चुनाव में भाजपा के अभूतपूर्व अकल्पनीय रिकार्ड तोड़ भ्रष्टाचार के कुशासन का करारा जवाब देगी और उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी का परचम लहराने का काम यूपी की जनता जनार्दन करेगी।
