September 16, 2024

रोवर रेंजर की गतिविधियों को आगे बढ़ाने हेतु पदाधिकारियों की बैठक हुई संपन्न

1 min read
Spread the love


फरुखाबाद
जनपद में छत्रपति शाहूजी महाराज कानपुर जिला कार्यकारिणी की बैठक विश्वविद्यालय के किया गया जिसमें विभिन्न समस्याओं वी विद्यालय के रोवर रेंजर गतिविधियों को आगे बढ़ाने के लिए की गई चर्चाएं।
बताते चलें भारत स्काउट और गाइड को लेकर जिला अध्यक्ष डॉक्टर मुकेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में कार्यक्रम के सचिव माननीय कुल सचिव डॉक्टर अनिल कुमार यादव जी व वित्त अधिकारी, कोषाध्यक्ष डॉ अशोक कुमार त्रिपाठी की उपस्थिति में बैठक हुई संपन्न।
रोवर, रेंजर की गतिविधियों को आगे बढ़ाने के लिए प्रत्येक महाविद्यालय में एक युनिट का गठन व प्रथम प्राथमिकताएं उनके युनिट प्रभारियों का प्रशिक्षण तथा 50 रुपए प्रति छात्र की दर से रोवर रेंजर का शुल्क प्रत्येक महाविद्यालय से जमा करने हेतु बल दिया गया ।
सभी महाविद्यालय में पंजीकरण के पश्चात रोवर रेंजर के प्रगतिशील प्रशिक्षण पर जोर दिया गया।
b.ed प्रशिक्षण हेतु विश्वविद्यालय की कमेटी के द्वारा प्रस्ताव बनाकर लागू करवाया जाएगा बैठक का संचालन सहायक प्रदेशिक संगठन आयुक्त कानपुर मंडल कानपुर श्रीमती प्रज्ञा सिंह के द्वारा किया गया कार्यकारिणी की बैठक में डी0ओ०सी0 रोवर प्रदीप कुमार त्यागी डी0ओ०सी0 रेंजर अंजना सिंह , योगेश कुमार, लालजी यादव तथा समस्त पदाधिकारी उपस्थित रहे।

रिपोर्टर – योगेश कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *