February 11, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

उपजिलाधिकारी बल्दीराय प्रवीण कुमार ने 101 कांवड़ियों का अभिनंदन कर किया रवाना

1 min read
Spread the love

बल्दीराय/सुल्तानपुर

चल रहे पवित्र सावन माह में बल्दीराय तहसील क्षेत्र के पारा बाजार में मंगलवार की सुबह कांवरिया संघ पारा बाजार के बैनर तले सैकड़ों शिवभक्त बाबा बैजनाथ धाम झारखंड भगवान भोलेनाथ को जलाभिषेक हेतु निकलने से पूर्व कस्बे में डीजे की धुन पर शिव भक्ति गीतों पर शोभायात्रा निकाली | शोभायात्रा बल्दीराय रोड बजरंगबली मंदिर,दुर्गा मंदिर के साथ इसौली रोड पर स्थित हनुमान मंदिर पर पहुंची |कांवरियों की सुरक्षा व्यवस्था में पारा बाजार चौकी इंचार्ज चंद्रशेखर सोनकर,कांस्टेबल हिनदेश यादव,पवन,अमित आदि पुलिस टीम लगी रही | इस दौरान कांवरिया सूरज गुप्ता,लवकुश अग्रहरि,शिवकुमार, रितेश शिवम्,शुभम् प्रदीप,मोहित निखिल राजेंद्र बर्मा आदि भक्त भाव से नाचते हुए धीरे धीरे डीजे की धुन पर आगे बढ़ते हुए चौराहे पर केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति के कैंप पर पहुंचे,तो वहां पर पहले उपस्थित एसडीएम बल्दीराय प्रवीण कुमार ने सर्वप्रथम कांवरिया को मस्तिष्क पर चंदन लगाकर अंग वस्त्र देकर व पुष्प वर्षा कर शिव भक्तों को मंगलमय यात्रा की कामना किया | तत्पश्चात, थाना अध्यक्ष बल्दीराय आरबी सुमन,वीडीओ राधेश्याम बर्मा,सीएचसी प्रभारी बल्दीराय डॉ
रमेश यादव,केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष महेश जायसवाल,आर.पी सिंह,जिला पंचायत सदस्य बद्रीनाथ यादव, विशाल जायसवाल भाजपा मंडल अध्यक्ष राजधर शुक्ला,पंकज, भाजपा नेत्री मनीषा पांडेय,आदि लोगों ने 101 कांवरिया को सम्मान करते हुए विदाई दी | पारा बाजार से सुल्तानपुर जाते हुए कांवरियों को रोककर हीरालाल मौर्य,मानिक लाल अग्रहरि ने अल्पाहार व पीने के निःशुल्क पानी दिया तो पूरे नजर हुसैन गांव के समाज सेवी रामवृक्ष वर्मा ने सभी कांवरियों को निःशुल्क पानी की बोतल व मिष्ठान वितरण किया | फिर कांवरिया का जत्था वलीपुर प्रसिद्ध धाम जंगली नाथन पहुंचा | वहां भगवान भोलेनाथ की मंदिर पर मत्था टेकते हुए झारखंड के लिए रवाना हुआ | वहीं हलियापुर से कांवरियों का जत्था भगवान भोलेनाथ के जलाभिषेक के लिए रवाना हुआ |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *