पुलिस ने एक शातिर चोर को मय सामान सहित किया गिरफ्तार
1 min readअयोध्या
थाना कैण्ट जनपद अयोध्या पुलिस ने एक नफर वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार ।
श्रीमान् वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अयोध्या श्री राजकरन नैय्यर के निर्देशन व पर्यवेक्षण में तथा श्रीमान् पुलिस अधीक्षक नगर श्री मधुबन कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी नगर श्री शैलेन्द्र सिंह व थाना प्रभारी श्री अजय कुमार द्विवेदी थाना कैण्ट जनपद अयोध्या के मार्गदर्शन में थाना स्थानीय पर पूर्व बैट्री चोरी के सम्बन्ध में पंजीकृत मु0अ0स0 238/24 धारा 303(2), 317(2) बीएनएस सम्बन्धित चोरी गयी बैट्री को बरामद करते हुए अभियुक्त सत्यम निषाद पुत्र छेदी निषाद निवासी निषाद नगर रेतिया थाना कैण्ट जनपद अयोध्या को आज दिनांक 27.07.2024 को बारादरी मस्जिद नयापुरवा थाना कैण्ट अयोध्या के पास से एक अदद ई रिक्शा की बैट्री के साथ गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
नाम पता अभियुक्त–
1.सत्यम निषाद पुत्र छेदी निषाद नि0 निषाद नगर रेतिया थाना कैण्ट जनपद अयोध्या उम्र 22 वर्ष
आपराधिक इतिहास–
1.मु0अ0स0 238/24 धारा 303(2), 317(2) बीएनएस –थाना कैण्ट जनपद अयोध्या
2.मु0अ0सं0-66/2019 धारा 13 सार्वजनिक जुआ अधिनियम थाना कैण्ट जनपद अयोध्या
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरण –
1.उ0नि0 राजेश कुमार
2.प्र0उ0नि0 रोहित कुमार पाण्डेय
3.का0 राहुल पाल
4.का0 नदीम खान

