पुलिस कर्मियों पर छापे की खबर पर बोले प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही,
1 min readअयोध्या।
वाराणसी सीतापुर के बाद बलिया चर्चा में, बलिया में पुलिस कर्मियों पर छापे की खबर पर बोले प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही,
कहा वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच कर करवाई किया है,हमारी सरकार ऐसे तत्वों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए कटिबद्ध है,
कृषि मंत्री ने किसान भाइयों से की अपील, जुलाई के माह में औसत बरसात कम हुई है इसलिए किसान जहां पर अभी धान नहीं लगाए गए हैं धान लगाए जाने की प्रतीक्षा करने की जगह पर मक्का बाजरा उर्द मूंग तिल श्री अन्न के कोदौ सावां अपने खेतों में बोए, इस वैकल्पिक फसल से किसान अपना भी भला कर सकेंगे और देश के खाद्यान्न भंडार को भी भर सकेंगे,
पूर्व में दाल पर दिए गए बयान पर घिरे कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, कहा चने की दाल 90 रुपए है मूंग की दाल 100 से लेकर 110 रुपए है मैंने एक दाल की बात नहीं कही थी, मैंने दाल की औसत कीमत बताई थी, मीडिया वालों ने तोड़ मरोड़ कर पेश किया।

