February 11, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

कांग्रेस जिला अध्यक्ष अखिलेश यादव को मिली जमानत

1 min read
Spread the love

बीकापुर अयोध्या

पुलिस पार्टी पर जानलेवा हमला करने और सड़क पर शव रखकर जाम करने के एक मामले में कांग्रेस के जिला अध्यक्ष अखिलेश यादव को कोर्ट ने जमानत पर रिहा करने का आदेश किया है। यह आदेश जिला जज गौरव कुमार श्रीवास्तव की अदालत से हुआ। इस मामले में जिला अध्यक्ष ने सोमवार को कोर्ट में सरेंडर किया था। घटना बीकापुर कोतवाली के गुंधौर गांव की है। यहां 7 जून 2022 को अर्जुन यादव की हत्या कर दी गई थी। इसके बाद शव रखकर जाम लगाया गया था। लाश उठाने लगे तभी हॉकी, डंडा, रॉड और सरिया से लैस कांग्रेस के जिला अध्यक्ष अखिलेश यादव समेत 27 लोगों ने मिलकर पुलिस पार्टी पर हमला कर दिया था। इसमें दरोगा जितेंद्र सिंह वीरेंद्र पाल, सिपाही रोहन कुशवाहा समेत अन्य लोग घायल हो गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *