February 22, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

बाग में मिला अधजला शव मृतक के भाई ने पड़ोसी पर लगाया हत्या का आरोप, पुलिस जांच में जुटी

1 min read
Spread the love

अयोध्या

जिले के कैंट थाना क्षेत्र में एक अमरूद के बाग में युवक का अधजला शव मिला है। मामला हसनूकटरा चौकी क्षेत्र स्थित अमरूद के बाग का है। शव की पहचान 32 वर्षीय मुकेश के रूप में हुई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
नगर कोतवाली क्षेत्र के ककरही बाजार निवासी 30 वर्षीय मुकेश चौक में काम कर रहा था। सोमवार को शाम को व घर नहीं आया। परिजन उसके फोन से संपर्क किया तो उनका फोन बंद आ रहा था। सुबह कैंट थाना क्षेत्र के हसनूकटरा चौकी ककरही बाजार के कुछ दूर स्थित बाग में मुकेश का शव मिला। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दिया। बाग में शव मिलने की सूचना पर हड़कंप मच गया। पुलिस मौके पर पहुंची। तो देखा शव अधजला है। पुलिस ने शव का पंचनामा कराया। मृतक के छोटे भाई ने पड़ोसी पर हत्या की आशंका व्यक्त की है।
कैंट थाना प्रभारी संजय मौर्य ने बताया “पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अभी परिजनों की ओर से कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों का पता चलेगा।

सुर्य प्रकाश सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *