प्राथमिक विद्यालय उमरेहंडा में राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के चार वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में “शिक्षा सप्ताह” के अंतर्गत FLN दिवस मनाया गया।
1 min readराष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के चार वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में “शिक्षा सप्ताह” के अंतर्गत FLN दिवस मनाया गया।
बिसंडा-23-जुलाई
शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा दिनांक 22 से 28 जुलाई 2024 की अवधि में परिषदीय प्राथमिक, उच्च प्राथमिक एवं KGBV में “शिक्षा सप्ताह” मनाया जाना है।
तदनुसार मंगलवार, 23 जुलाई 2024 को प्राथमिक विद्यालय उमरेहंडा बिसंडा जनपद बांदा में FLN दिवस मनाया गया।
इस दिन FLN दिवस के आयोजन के दौरान ‘ निपुण शपथ लिया गया तथा FLN दिवस के अंतर्गत निम्नलिखित प्रकार की गतिविधियों का आयोजन किया गया।
अभिभावकों के साथ संगोष्ठी का आयोजन तथा FLN आधारित चर्चा एवम् सहयोग किया गया।
बच्चों के लिए इंट्रैक्टिव लर्निंग सत्र FLN पर केंद्रित रोचक गतिविधियाँ और खेल का आयोजन किया गया। TLM का उपयोग करते हुये गतिविधियाँ कराई गई।
कला और शिल्प आधारित गतिविधियाँ कराई गई। बच्चों की कल्पना और रचनात्मकता को विकसित किया गया।
FLN संबधित वीडियो एवम् FLN के महत्व के बारे में जन जागरूकता बढ़ाया गया।
NIPUN शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन कराया गया।
निपुण शपथ
मैं, _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ ( पूरा नाम), शपथ लेता/लेती हूँ कि मैं अपने विद्यालय के सभी बच्चों को बुनियादी दक्षतायें प्राप्त कराते हुये विद्यालय को निपुण विद्यालय के रूप में विकसित करूँगा / करूँगी और सभी सहभागियों को इस कार्य हेतु निरंतर प्रेरित करूँगा / करूँगी। मैं अपने ब्लॉक को निपुण ब्लॉक, जनपद को निपुण जनपद तथा प्रदेश को निपुण प्रदेश के रूप में विकसित करने के लिए समर्पित भाव से अपना पूर्ण योगदान दूँगा /दूँगी।
जय हिन्द ! जय शिक्षा !





आकिब जावेद
अपनी बात आमजनमानस तक पहुँचाने का सशक्त माध्यम अवध स्पीड न्यूज
समस्त भारतवासियों से अनुरोध🙏-वृक्ष नहीं होंगे तो बादलों को कौन आमंत्रित करेगा-वृक्ष है -तो जल है🌧️आक्सीजन बाबा-रामकृष्ण अवस्थी-शिक्षा मित्र 🇮🇳 ( बेटा माँ भारती का)🇮🇳-प्राथमिक विद्यालय खुरहण्ड-क्षेत्र-महुआ जनपद -बाँदा (उत्तर प्रदेश) के स्वतः 🌳वृक्षारोपण अभियान को सभी आगे बढाएं🌳- एक सदस्य 🌳-एक वृक्ष स्वतः लगाएं🌳 ।। स्वतः गुठली बैंक बनाकर पौंध तैयार करें, 🌱एक दूसरे को पौंधा दान देकर 🌱धरा को हराभरा बनाएं🌱।। घर-घर तुलसी 🌿.हर घर तुलसी🌿।।🌽सेहत का राज-मोटा अनाज🌽।।🧘♂️योग को दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाएं🧘♀️।।☔
संपर्क सूत्र-9695638703
