February 11, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

सांसद मेनका गांधी का चार दिवसीय दौरा आज से क्षेत्र में करेंगी भ्रमण

1 min read
Spread the love
         सुल्तानपुर

सांसद मेनका गांधी का चार दिवसीय दौरा आज से

संसदीय क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायतों में करेगी जनसभाएं

पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद मेनका संजय गांधी चार दिवसीय दौरे पर रविवार 20 मार्च को देर शाम जिले में पहुंच रही है

श्रीमती गांधी शास्त्रीनगर आवास पर कार्यकर्ताओं से भेंट मुलाकात करने के बाद रात्रि विश्राम करेंगी।

सांसद मीडिया प्रभारी विजय सिंह रघुवंशी ने उक्त जानकारी देते हुए बताया की

सांसद श्रीमती गांधी आज रविवार 20 मार्च को प्रातः 9:00 बजे सड़क मार्ग से आगरा- लखनऊ एक्सप्रेस – वें होते हुए

वाया हैदरगढ़,जगदीशपुर, मुसाफिरखाना होते हुए 5:00 बजे संसदीय क्षेत्र पहुंचेंगी।

सांसद श्रीमती गांधी 21 मार्च से 23 मार्च तक विभिन्न ग्राम पंचायतों में जनसभाओं के माध्यम से जनता से सीधा संवाद स्थापित करेंगी।

सांसद श्रीमती गांधी 21 मार्च से 23 मार्च तक प्रातः 7 बजे से 9:30 बजे तक जनता दर्शन कार्यक्रम के माध्यम से जन- शिकायतों का निस्तारण भी करेंगी।

सांसद श्रीमती गांधी 23 मार्च को अपराह्न 2:30 बजे के बाद सड़क मार्ग से लखनऊ -आगरा एक्सप्रेस-वे होते हुए दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *