February 21, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय पहुंचे अयोध्या, मंडल कारागार में बंद कांग्रेस के जिला अध्यक्ष अखिलेश यादव से की मुलाकात

1 min read
Spread the love

अयोध्या।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय पहुंचे अयोध्या, मंडल कारागार में बंद कांग्रेस के जिला अध्यक्ष अखिलेश यादव से की मुलाकात

प्रदेश में कावंड यात्रा मार्ग पर दुकानों में नेम प्लेट लगाने पर बोले अजय राय, कहा यह पूरी तरह से गलत है, इस फरमान को वापस लेना चाहिए, ये तुगलकी राजनीति है

प्रदेश में 10 सीटों पर होने वाले उपचुनाव पर बोले अजय राय, कहा दसों सीट हम जीतेंगे, भाजपा को दशो सीट पर हराएंगे,

अयोध्या के डेवलपमेंट पर बोले अजय राय, अयोध्या के विकास कार्यों में भ्रष्टाचार हो रहा है, गुजरात की कंपनियों को सारे काम दिए गए हैं, चाहे राम पथ का निर्माण हो, चाहे भगवान राम के मंदिर का निर्माण हो, यह आरोप हमने नहीं लगाया है यह आरोप राम मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने लगाया है, जो सबसे पुराने पुजारी है, जो विगत कई वर्षों से भगवान राम की सेवा करते आ रहे हैं, अयोध्या भ्रष्टाचार का अड्डा बना हुआ है, पूरे गुजरात की कंपनियां यहां आकर डेरा डालकर लूट रही है, कांग्रेस लगातार भ्रष्टाचार से लड़ रही है, बनारस में भी सरकार ने 40 हजार करोड रुपए खर्च किया है लेकिन वहां की भी दशा खराब है, सरकार चाहे जितना पैसा विकास में खर्च करें सब गुजरात की कंपनियां ले जा रही है, कांग्रेस इस भ्रष्टाचार के खिलाफ सड़क पर उतर कर लड़ेगी, भ्रष्टाचार में पूरी बीजेपी लिप्त है,भाजपा में आपस में ही झगड़े हो रहे हैं, अब यह जाने वाले हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *