February 21, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

पुलिस ने चार अपराधियों को गिरफ्तार किया,भारी मात्रा में हथियार बरामद

1 min read
Spread the love

अयोध्या

जनपद में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अयोध्या के निर्देशानुसार चलाए गए अभियान में आज पुलिस ने चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण और क्षेत्राधिकारी मिल्कीपुर के निर्देशन में थानाध्यक्ष विवेक कुमार सिंह के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग के दौरान जाफर नगर तिराहे के पास दबिश देकर चार अभियुक्तों को पकड़ा गया।

गिरफ्तार किए गए अपराधियों के पास से 2 पिस्टल 32 बोर, 1 देशी तमंचा 315 बोर, 1 देशी तमंचा 12 बोर और 16 जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। अभियुक्तों के खिलाफ धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम इस प्रकार हैं:

  1. सिरताज अहमद (24)
  2. दीपचंद (24)
  3. सलमान खान (22)
  4. अरशद (25)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *