पति ने पत्नी पर किया चाकू से हमला, पत्नी गंभीर रूप से हुई घायल इलाज हेतु अस्पताल में भर्ती
1 min readपत्नी पर चाकू से हमलाकर पति फरार,घायल अवस्था में अयोध्या रेफर
बल्दीराय,सुलतानपुर।
जनपद के हलियापुर थाना के बाबागंज चौराहा पर पति-पत्नी किराए के कमरे में रह रहे थे।
किसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया गुस्से में पति ने पत्नी को चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। जहां पर पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। आरोपी पति घायल अवस्था में छोड़ मौके से फरार हो गया।सुबह पड़ोसियों को जानकारी हुई तो मकानमालिक को बुलाकर प्रशासन को सूचना दी गई।
सूचना पर पहुंची पुलिस घायल को कुमारगंज सौ शैय्या अस्पताल ले जाया गया जहां से डॉक्टर ने गंभीर हालत देखकर अयोध्या रेफर कर दिया ।
जोकि थाना हलियापुर क्षेत्र अंतर्गत कांकरकोला मोड़ के बाबागंज चौराहे पर गौहनिया सड़क के किनारे साहबशरन यादव निवासी पूरे झूरहू मजरे हलियापुर का मकान है।
इसी में बाराबंकी जिले के पटरंगा थाना के रखौली गांव निवासी आरोपी राम पदार्थ मौर्य अपनी पच्चीस वर्षीय पत्नी करिश्मा के साथ किराए पर रहते हैं।
तथा आरोपी राम पदार्थ कहीं ट्रक चलाता है अक्सर वह बाहर रहता था पत्नी कमरे में रहा करती थी दो दिन पहले राम पदार्थ गाड़ी पर से कमरे पर आया था। वहीं पर राम पदार्थ और पत्नी करिश्मा में दोनों ने लव मैरिज शादी की थी पत्नी बस्ती जिले की रहने वाली है।
घायल का इलाज अयोध्या ट्रामा सेंटर में चल रहा है।
घायल करिश्मा के लिए भगवान बने हलियापुर थानाध्यक्ष प्रदीप सिंह के द्वारा ब्लड देकर घायल करिश्मा की जान बचाई वहीं पर जानकारी लेने पर थानाध्यक्ष ने बताया कि मैंने 17000 रुपए की मदद भी किया है। घायल करिश्मा की स्थिति सामान्य है जो की इलाज चल रहा है वहीं पर प्रशासन ने आरोपी पति राम पदार्थ को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया है।
क्षेत्र में थानाध्यक्ष प्रदीप सिंह के सराहनीय कार्य को लेकर क्षेत्र के लोगों ने थानाध्यक्ष प्रदीप सिंह की प्रशंसा की जा रही है और जगह – जगह चर्चा हो रही है। वहीं पर थाना अध्यक्ष ने बताया कि जांच कर कार्यवाही की जा रही है।

रिपोर्टर – अखिलेश सिंह
