February 21, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

विकास को हर बार क्‍यो काट रहा सांप, डीएम तक पहुंची बात,जांच के लिए बनी कमेटी

1 min read
Spread the love

फतेहपुर

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में 40 दिन में 24 वर्षीय विकास दुबे को सात बार सांप काटने का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है।विकास के पीछे पड़े सांप का रहस्‍य सुलझाने के लिए अब फतेहपुर प्रशासन आगे आया है।इसके लिए एक कमेटी बना दी गई है।कमेटी हर उस पहलू की जांच करेगी,जिसमें विकास को सांप के बार-बार काटने,डॉक्‍टर के इलाज करने जैसे प्‍वाइंट शामिल है।इसके बाद यह रिपोर्ट डीएम को सौंपी जाएगी।

बता दें कि मामला मलवा थाना क्षेत्र के सौरा गांव का है।सौरा गांव में रहने वाले विकास दुबे के पीछे सांप पड़ गया है।मामले को देखा जाए तो एक तरह से सांप ने विकास को आंखों में उतार लिया है।विकास का कहना है कि सांप ने उसे सपने में कहा है कि जब वो उसे 9वीं बार डसेगा तो उसकी मौत हो जाएगी।सांप अब तक सात बार उसे डस चुका है।

मामला मीडिया में लगातार आने के बाद अब जिले के स्वास्थ्य विभाग ने मामले को संज्ञान में लिया है।सीएमओ डॉक्टर. राजीव नयन गिरी ने कहा है कि तीन डॉक्टरों की एक कमेटी बनाई गई है, जोकि पूरे मामले की जांच करेगी। यह कमेटी विकास का इलाज करने वाले निजी हॉस्पिटल के डॉक्टर से पूछताछ भी करेगी।जानेगी कि अगर युवक को 7 बार सांप ने काटा तो डॉक्टर ने उसे क्या इलाज दिया।युवक के शरीर पर सांप काटने के कितने निशान है।इसके अलावा अन्‍य कई पहलुओं पर भी जांच की जाएगी और इसकी रिपोर्ट डीएम को भेजी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *