February 21, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

विश्व_रिकॉर्ड(अनोखी)-आनलाईन-हडताल-पंकज सिंह. जिलाध्यक्ष

1 min read

बाँदा-13-जुलाई

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ बांदा जिलाध्यक्ष पंकज सिंह ने बताया कि हम सब शिक्षक विश्व की अनोखी हड़ताल कर रहे हैं जिसमें राष्ट्र का नुकसान नहीं हो रहा है। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद के लगभग 6 लाख शिक्षकों-शिक्षामित्र-अनुदेशकों की यह हड़ताल ऑनलाइन हाजिरी के विरोध को लेकर है।
इस हड़ताल में सभी शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशक समय से विद्यालय आ रहे हैं, उपस्थित पंजिका पर आने-जाने के हस्ताक्षर बना रहे हैं। पूर्ण मनोयोग से बच्चों के साथ पठन-पाठन कर रहे हैं, अधिकारियों द्वारा आयोजित प्रशिक्षण व बैठकों में सक्रिय प्रतिभाग कर रहे हैं, सरकारी कार्यों को समय से आगे बढ़ा रहे हैं। कम शब्दों में कहा जाए तो वह अति सजगता के साथ अपने सभी दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं फिर भी वह हड़ताल पर हैं।
आप कहेंगे कि यह कैसी हड़ताल?
इसका उत्तर यह है कि दुर्गम, असुरक्षित व तमाम असुविधा वाले क्षेत्रों में रहकर शिक्षक-शिक्षिकाएँ कार्य करते हैं। AC कमरों में बैठकर नित नए आदेश जारी करने वाले उच्च अधिकारियों को उनकी बिल्कुल परवाह नहीं है। यह अधिकारी समाज में शिक्षकों को बदनाम करने का कोई मौका नहीं छोड़ते। शिक्षक इनकी तानाशाही से परेशान हैं। इनके उलूल-जुलूल आदेशों से परेशान हैं। इसी क्रम में वह इंटरनेट विहीन क्षेत्रों से ऑनलाइन हाजिरी देने के आदेश पर नाराज हैं। प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में मोबाइल नेटवर्क की समस्या से सभी परेशान हैं। जमीनी हकीकत जाने बिना यह आदेश शिक्षकों को परेशान करने वाला है। अधिकारी, शिक्षक संगठनों के पदाधिकारियों को तरजीह नहीं दे रहे हैं। शिक्षकों से संवाद बंद किए हुए हैं।
इसलिए शिक्षक भी पूरा काम करने के बाद भी हड़ताल पर हैं। यह #हड़तालहैऑनलाइनहड़ताल। यह हड़ताल सम्भवतः विश्व की सबसे बड़ी व अनोखी ऑनलाइन हड़ताल होगी। जिसमें लोग काम भी कर रहे हैं पर वह हड़ताल पर हैं। बचपन में हम सुनते रहते थे कि अमुक देश के नागरिक व कर्मचारी इस तरह से हड़ताल करते हैं कि राष्ट्र का नुकसान नहीं होता। तब से मेरा मन भी इस तरह की हड़ताल करने का था। अब मेरी वह अभिभाषा भी पूरी हुई और हम ऑनलाइन हड़ताल पर हैं। #हमारीप्रमुख_मांगे
ऑनलाइन उपस्थिति के सम्बंध में:-
1:- हाफ सीएल का विकल्प दिया जाए
2:- 30 ई0एल0 दिया जाए
3:- प्रतिमाह 5 दिन आकस्मिक परिस्थितियों में देर होने पर छूट

अन्य शिक्षक समस्या:-
1:- विगत 1.5 वर्ष से गतिमान पदोन्नति प्रक्रिया तत्काल पूर्ण की जाए।
2:- कैशलेश चिकित्सा की सुविधा दी जाए।
3:-पदोन्नति पर न्यूनतम वेतनमान 17140/18150 का लाभ दिया जाए।
4:- जनपद के अंदर शिक्षकों के सामान्य स्थानांतरण किए जाए।
5:- प्रतिवर्ष अंतर्जनपदीय स्थानांतरण किया जाए।
6: पुरानी पेंशन योजना बहाल की जाए।

पंकज सिंह
जिलाध्यक्ष
राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ बांदा

अपनी बात आमजनमानस तक पहुँचाने का सशक्त माध्यम अवध स्पीड न्यूज

समस्त भारतवासियों से अनुरोध🙏-वृक्ष नहीं होंगे तो बादलों को कौन आमंत्रित करेगा-वृक्ष है -तो जल है🌧️आक्सीजन बाबा-रामकृष्ण अवस्थी-शिक्षा मित्र 🇮🇳 ( बेटा माँ भारती का)🇮🇳-प्राथमिक विद्यालय खुरहण्ड-क्षेत्र-महुआ जनपद -बाँदा (उत्तर प्रदेश) के स्वतः 🌳वृक्षारोपण अभियान को सभी आगे बढाएं🌳- एक सदस्य 🌳-एक वृक्ष स्वतः लगाएं🌳 ।। स्वतः गुठली बैंक बनाकर पौंध तैयार करें, 🌱एक दूसरे को पौंधा दान देकर 🌱धरा को हराभरा बनाएं🌱।। घर-घर तुलसी 🌿.हर घर तुलसी🌿।।🌽सेहत का राज-मोटा अनाज🌽।।🧘‍♂️योग को दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाएं🧘‍♀️।।☔
संपर्क सूत्र-9695638703

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *