डेकोरेटिव लाइट लगने का अधूरे कार्यों को एक सप्ताह के अन्दर नहीं पूर्ण होने पर होगा धरना प्रदर्शन
1 min readअयोध्या

अयोध्या धाम में 74 करोड़ की डेकोरेटिव लाइट लगने की योजना जो कि पूर्णतयः गुणवत्ता विहीन अपूर्ण कार्य होने के कारण अयोध्या धाम के माननीय पार्षद गणों ने नगर आयुक्त संतोष शर्मा जी से मिलकर कार्य की गुणवत्ता की जांच और अधूरे कार्यो को एक सफ्ताह के अंदर पूर्ण कराने की मांग की नही तो धरना प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे ।
इसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी नगर आयुक्त महोदय की होगी ।
माननीय पार्षद गण में अनुज दास जी,विनय जायसवाल जी,रिशु पाण्डेय जी,अंकित त्रिपाठी जी,अनिकेत यादव जी,अर्चना श्रीवास्तव जी,,कृष्ण गोपाल जी,महेन्द्र शुक्ला पार्षद प्रतिनिधि आदि उपस्थित रहे ।
