February 21, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

आकाशीय बिजली गिरने से एक 22 वर्षीय युवक की हुई मौत एक व्यक्ति झुलसा

1 min read
Spread the love

जलालपुर गांव में आकाशीय बिजली गिरने से एक 22 वर्षीय युवक की हुई मौत एक व्यक्ति झुलसा

बांदा

जनपद का मामला बबेरू कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत जलालपुर गांव का है। जहां का रहने वाला युवक सुलखान पुत्र रामेश्वर उम्र 22 वर्ष सूरजपाल पुत्र माधव उम्र 55 वर्ष, यह अपने घर से आज गुरुवार को भैंस चराने के लिए खेतों की तरफ गए हुए थे। तभी दोपहर में तेज बारिश के साथ अचानक आकाशीय बिजली गिर गई, जिसमें दोनों लोग चपेट पर आ गए, जैसे ही परिजनों को जानकारी हुई तो मौके पर पहुंचे परिजनों के द्वारा दोनों को गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बबेरू में भर्ती है। जहां पर डॉक्टरों द्वारा देखते ही सुलखान उम्र 22 वर्ष को मृत घोषित कर दिया। वहीं सूरजपाल का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बबेरू पर किया गया है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वही मौत की खबर सुनकर परिवार में कोहराम मचा हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *