February 21, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

अपराधियों से इनायत नगर थाना प्रभारी व हैरिंग्टनगंज चौकी प्रभारी की मिली भगत से न्याय मिलना मुश्किल, पीड़ित भाई, मां,पत्नी,व मासूम बच्चा, बारिश में हुआ बेघर

1 min read
Spread the love

मिल्कीपुर अयोध्या

दो भाइयों के आपसी जमीन के बंटवारे के लेनदेन में थाना प्रभारी व चौकी प्रभारी की मिली भगत से बड़ा भाई हुआ घर से बेघर


भीषण बारिश के मौसम में गहनाग बाबा देवस्थान पर मां पत्नी मासूम बच्चा व पीड़ित राजेश कुमार रात बिताने को हुए मजबूर

बताते चले कि यह मामला कहीं और का नहीं जनपद के थाना इनायत नगर अंर्तगत पुलिस चौकी हैरिंग्टनगंज क्षेत्र के ग्राम पंचायत पाराताजपुर पूरे शादी का पुरवा का है।

जहां के निवासी राजेश कुमार व बृजेश कुमार पिता स्वर्गीय कृष्ण प्रसाद जानकारी के मुताबिक पैतृक जमीन में पिता की उपस्थिति में कुछ हिस्सा घर का बना हुआ था

वही पिता की मृत्यु के बाद बड़ा भाई राजेश कुमार व छोटा भाई बृजेश कुमार ने मिलकर घर को बनवाया जबकि बड़े भाई राजेश कुमार के पास बिल्डिंग मटेरियल के बिल वाउचर भी उपलब्ध है और घर में पहले से रखा हुआ बेड व अन्य सामान भी उपलब्ध है।

जबकि षड्यंत्रकारी बृजेश कुमार की पत्नी ज्योति बड़े भाई राजेश कुमार को बलात्कार में इल्जाम में फसाने की देती है धमकी व बृजेश कहता है कि घर में घुसोगे तो मार देंगे चाकू

लेकिन सबसे बड़ा सवाल पुलिस प्रशासन मामले पर छोटे भाई षड्यंत्रकारी बृजेश कुमार की मिली भगत से कर रहे लीपापोती

जबकि बात करें तो षड्यंत्रकारी छोटा भाई बृजेश कुमार हाल ही में चोरी के इल्जाम में जेल की हवा काट कर आया जिन पर आर्म्स एक्ट के तहत आईपीसी की धाराओं अभियोग पंजीकृत है। वहीं पर इनायत नगर थाना से हैरिंग्टनगज चौकी पर न्याय मिलने की आस पर पीड़ित बड़ा भाई लगा रहा चक्कर नहीं हुई सुनवाई

अब देखने की बात है कि मामले पर बड़े भाई को किस प्रकार मिलता है न्याय
ब्यूरो रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *