February 21, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ बाँदा की जिलाध्यक्ष सुधा सिंह राजपूत के नेतृत्व में महिला शिक्षिकाओं की कार्यकारिणी ने नवांगतुक जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बाँदा विपिन कुमार से किया शिष्टाचार भेंट–#

1 min read

उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ बाँदा की जिलाध्यक्ष सुधा सिंह राजपूत के नेतृत्व में महिला शिक्षिकाओं की कार्यकारिणी ने नवांगतुक जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बाँदा विपिन कुमार से किया शिष्टाचार भेंट

बाँदा-05-जुलाई
उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ बांदा के पदाधिकारियों ने जिला अध्यक्ष सुधा सिंह राजपूत के नेतृत्व में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बाँदा विपिन कुमार से शिष्टाचार भेंट किया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा सभी महिला शिक्षकों की समस्याओं को सुना और समस्याओं को जल्दी ही निराकरण करने का आश्वासन दिया। जिला अध्यक्ष द्वारा महोदय को बताया गया कि, हमारा संगठन भ्रष्टाचार मुक्त संगठन है ,और महिला शिक्षिकाओं के हक की लड़ाई लड़ने वाला एकमात्र महिला संगठन है। हमारे बहुत से विद्यालय निपुण चैंपियन विद्यालय हैं। हम सभी अपने विद्यालयों को निपुण विद्यालय बनाने में प्रयासरत है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सभी को बधाई दी। सभी शिक्षिकाओं ने अपने विद्यालयों में विजिट करने के लिए महोदय को आमंत्रित किया । महिला शिक्षिकाओं की समस्याओं का निराकरण महिला शिक्षक संघ के माध्यम से करने के लिए कहा गया और सभी पदाधिकारियों को भी कहा कि जो भी महिला शिक्षिकाओं की समस्याएं हैं , उनकी समस्याओं को सुने और निराकरण करने में उनकी मदद करें। शिष्टाचार भेंट में जिला अध्यक्ष सुधा सिंह राजपूत के साथ जिला संरक्षिका का श्रीमती जयंती सिंह, उपाध्यक्ष संजना तिवारी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष नीतू सिंह, मीडिया प्रभारी नौरीन सआदत, जिला कोषाध्यक्ष रानी देवी, ब्लॉक अध्यक्ष इकाई बड़ोखर मीरा रविकुल,, ब्लॉक अध्यक्ष इकाई नरैनी रोशनी देवी, जिला महामंत्री रमाकांती सिंह, उपाध्यक्ष संध्या महामंत्री माधवी गुप्ता उपाध्यक्ष स्नेहलता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष कंचन उपाध्यक्ष दीपिका पांडेय, जिला महामंत्री सुगंधा अग्रवाल, अर्चना, रश्मि, दीपा प्रज्ञा आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे बेसिक शिक्षा अधिकारी महोदय को महिला शिक्षिकाओं की टीम ने पौधा भेंट किया और मुँह मीठा कराकर वामदेव ऋषि की धरती बाँदा मे न्यायप्रियता के साथ कार्य किए जाने की आशा व्यक्त किया।

अपनी बात आमजनमानस तक पहुँचाने का सशक्त माध्यम अवध स्पीड न्यूज

समस्त भारतवासियों से अनुरोध🙏-वृक्ष नहीं होंगे तो बादलों को कौन आमंत्रित करेगा-वृक्ष है -तो जल है🌧️आक्सीजन बाबा-रामकृष्ण अवस्थी-शिक्षा मित्र 🇮🇳 ( बेटा माँ भारती का)🇮🇳-प्राथमिक विद्यालय खुरहण्ड-क्षेत्र-महुआ जनपद -बाँदा (उत्तर प्रदेश) के स्वतः 🌳वृक्षारोपण अभियान को सभी आगे बढाएं🌳- एक सदस्य 🌳-एक वृक्ष स्वतः लगाएं🌳 ।। स्वतः गुठली बैंक बनाकर पौंध तैयार करें, 🌱एक दूसरे को पौंधा दान देकर 🌱धरा को हराभरा बनाएं🌱।। घर-घर तुलसी 🌿.हर घर तुलसी🌿।।🌽सेहत का राज-मोटा अनाज🌽।।🧘‍♂️योग को दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाएं🧘‍♀️।।☔
संपर्क सूत्र-9695638703

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *