February 11, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

कुचेरा-शाहगंज संपर्क मार्ग पर गिरा शीशम का पेड़,आवागमन बाधित

1 min read
Spread the love

मिल्कीपुर/अयोध्या।
कुचेरा-शाहगंज संपर्क मार्ग पर शीशम का पेड़ गिर जाने के कारण आवागमन बाधित हो गया है।सुबह 8:30 बजे सड़क पर गिरा लगभग ₹20000 मूल्य का कीमती शीशम का पेड़ ढाई घंटा बीत जाने के बाद भी सड़क से हटाया नहीं गया है।जिस कारण सड़क के दोनों ओर से आ रहे राहगीरों को भारी असुविधा हो रही है।रास्ता पूरी तरह बंद होने से लोगों को वापस जाना पड़ रहा है।स्थानीय लोगों ने पेड़ गिरने के तुरंत बाद वन विभाग को सूचना दिया परंतु वन विभाग की उदासीनता के कारण पेड़ को रास्ते से 11 बजे तक हटाया नहीं गया।

पेड़ के चपेट में आने से 11 हजार विद्युत लाइन भी टूट गई है जिससे क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था भी बेपटरी हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *