February 11, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

भाई ने बहन को दी खौफनाक मौत की सजा, अवैध संबंधों का था शक पुलिस ने किया खुलासा

1 min read
Spread the love

बाराबंकी

जनपद में अवैध संबंधों के शक में भाई ने बहन को कुल्हाड़ी से काट कर मौत के घाट उतार दिया। ऑनर किलिंग की वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हत्यारोपी भाई को अरेस्ट किया है। फारेंसिक और डॉग स्क्वायड टीम जांच में जुटी है।

बाराबंकी जिले में ऑनर किलिंग की वारदात सामने आई है। यहां एक 50 साल के भाई ने अपनी 30 साल की बहन को अवैध सम्बन्धों के शक में कुल्हाड़ी से काट कर मौत के घाट उतार दिया। सूचना पर पहुंची थाने की पुलिस ने हत्यारे भाई को हिरासत में लिया है। एसपी दिनेश कुमार सिंह और ए.एसपी अखिलेश नारायण सिंह ने फरेंसिक और डॉग स्क्वायड टीम के साथ घटना स्थल का निरीक्षण किया।
जानकारी के अनुसार, सफदरगंज थाना क्षेत्र की नई बस्ती में रहने वाले 50 वर्षीय उस्मान ने गुरुवार रात अपनी 30 वर्षीय बहन जमीला बानो की कुल्हाड़ी से काट कर नृशंस हत्या कर दी। शुक्रवार सुबह मां जोहरा ने खून से लथपथ बेटी का शव देखा तो जोर-जोर से चिल्लाने लगी। चीख-पुकार की आवाज से गांव में आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना के बाद सफदरगंज थाने के इंस्पेक्टर पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। शव कब्जे में लेकर भाई उस्मान को हिरासत में लेकर पड़ताल में जुट गए।

अवैध सम्बन्ध के शक में बहन को दी खौफनाक मौत
वारदात के बाद एसपी दिनेश कुमार सिंह घटना स्थल पर पहुंच कर निरीक्षण किया। वहीं पुलिस फरेसिंक और डॉग स्क्वायड टीम के साथ पूरे मामले की छानबीन में जुटी थी। बताया जा रहा कि भाई उस्मान को अपनी बहन के चरित्र और अवैध संबंध को लेकर शक था। उसके चलते भाई ने बहन को कुल्हाड़ी से काट कर खौफनाक मौत दे दी।

फरेंसिक और डॉग स्क्वायड टीम जांच में जुटी
एएसपी अखिलेश नारायण सिंह ने बताया कि मृतक जमीला बानो की शादी करीब ढाई साल पहले मसौली इलाके के रहने वाले मोहम्मद आसिफ से हुई थी। वह करीब ढाई महीने से मायके में रह रही थी। शुक्रवार सुबह तड़के भाई उस्मान ने कुल्हाड़ी से हमला कर बहन की हत्या कर दी। भाई को हिरासत में लेकर पुलिस टीम जांच पड़ताल में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *