क्षेत्र में चोरी का सिलसिला जारी बंद घर का ताला तोडकर चोरों ने नगदी सहित लाखों का सामान किया पार
1 min readमिल्कीपुर, अयोध्या।
इनायत नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत किनौली पूरे कटघरी शुक्ल गांव में बंद घर को चोरों ने निशाना बना कर लाखों का सामान सहित नगदी पार कर दिया है। पीड़ित गृह स्वामिनी ने पुलिस को तहरीर देते हुए मामले में प्रभावी कार्यवाही किए जाने की मांग की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गीता देवी शुक्ला पत्नी राम छवि शुक्ला निवासी किनौली पूरे कटघरी शुक्ल ने पुलिस को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि वह अपने बेटे के साथ गुजरात शहर गई थी। बीते 18 जून को जब वह घर वापस आईं तो देखा कि घर का ताला टूटा है। जब वह घर के अंदर गई तो देखा कि आलमारी टूटी पड़ी है तथा घर का सारा सामान बिखरा पड़ा है। पीड़िता ने बताया कि घर में रखी नगदी सहित लगभग लाखों का सामान चोरी हो गया है। प्रभारी निरीक्षक इनायत नगर अभिमन्यु शुक्ला ने बताया कि उक्त मामले में अभी कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलते ही मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

