February 21, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

मुख्यमंत्री का सचिव बनकर अफसरों को ब्लैकमेल करने वाला शातिर आरोपी गिरफ्तार

1 min read
Spread the love

बस्ती

उत्तर प्रदेश की STF ने बस्ती से एक ऐसे नटवरलाल को गिरफ्तार किया है, जो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का सचिव बनकर सूबे के बड़े-बड़े IAS अधिकारियों को ब्लैकमेल कर उनसे ठगी करने का काम करता था. लेकिन, कुछ दिन पहले बस्ती के DM और बस्ती के CDO को ब्लैकमेल करने के बाद उनकी ओर से हुई शिकायत में STF ने उसे धर पकड़ा है. पुलिस की जांच में पता चला है कि शख्स मूल रूप से आगरा का रहने वाला है और वह ज्यादा पढ़ा लिखा नहीं है. उसको मुंह जुबानी पुलिस और जिला प्रशासन के सैकड़ों नंबर याद है. उसने कबूल किया कि उसने अभी तक कई अफसर को ठगने के उद्देश्य से कॉल किया है, जिसमें कई बड़े IAS अधिकारी तक हैं और कुछ ने तो झांसे में आकर उसे पैसे भी दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *