February 13, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल बाईक सवार की मौत,पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर भेजा पोस्टमार्टम।

1 min read
Spread the love

गोण्डा। जिले के कटरा बाजार थाना क्षेत्र के रंजीतपुर गांव के निकट रविवार की देर रात्रि में सड़क दुर्घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
मिली जानकारी के मुताबिक कटरा बाजार थाना क्षेत्र के गंगादीन पुरवा का रहने वाला राजेंद्र जायसवाल उम्र करीब 45 वर्ष रविवार की देर रात करीब दस बजे बाइक से अपने घर लौट रहा था। रास्ते में रंजीत पुर गांव के समीप उसकी बाइक अनियंत्रित होकर पलट गयी। इस हादसे में राजेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजवाया था। साथ में उसके परिजन भी थे। मृतक के बेटे राहुल ने बताया कि इलाज के दौरान उसके पिता राजेंद्र की मौत हो गई। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार गुप्ता ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *