February 13, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

संदिग्ध परिस्थितियों में 16 वर्षीय बालिका का रस्सी से लटका मिला शव

1 min read
Spread the love

अयोध्या

जनपद के थाना कोतवाली इनायत नगर अंतर्गत चौकी क्षेत्र हैरिंग्टनगंज के ग्राम पंचायत मलेथू बुजुर्ग में आज दिनांक 24/06/2024/ समय लगभग 1:30 बजे संदिग्ध परिस्थितियों में रामसुख कोरी की 16 वर्षीय पुत्री गांव के पश्चिम कठूमर के पेड़ में पन्नी से बनी बाध की रस्सी के सहारे लटका हुआ शव मिला।
मिली जानकारी के अनुसार बता दे की सुबह 7:00 बजे धान की रोपाई के लिए घर से निकली थी दोपहर 1:00 बजे घर न पहुंचने पर घर वालों ने ढूंढना शुरू किया तो पता चला कि सुबह धान की रोपाई करने खेत में नहीं गई थी।
शव को लटकता देख ग्रामीणों में काना फुशकी होना शुरू हो गया धीरे-धीरे घटना की जानकारी परिजनों तक पहुंच गई परिजनों के माध्यम से घटना की जानकारी चौकी प्रभारी हैरिंग्टनगंज को दी गई, चौकी पर तैनात हेड कांस्टेबल राजनाथ सिंह घटनास्थल पर पहुंच गए और शव को कब्जे में ले लिया। घटना की जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी इनायतनगर अभिमन्यु शुक्ला अपने हमराहियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर, घटना को संदिग्ध देख फॉरेंसिक टीम को सूचना दे दिया, और उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।
शव का पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया विधिक कार्रवाई प्रचलित है।

राकेश कुमार मिश्रा मंडल ब्यूरो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *