February 12, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

विधुत लाइन ठीक करते समय करंट लगने से लाइनमैन की मौत, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव

1 min read
Spread the love

गुजरामऊ में बिजली की लाइन ठीक करते समय करंट लगने से लाइनमैन की मौत, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव
अयोध्या
घटना थाना इनायतनगर के ग्रामसभा गुजरामऊ की है। असरेवा पूरे मठिया निवासी अवधेश यादव विद्युत लाइन ठीक करने वाली कंपनी की तरफ से विद्युत पोल पर चढ़कर लाइन ठीक कर रहे थे,तभी तार में अचानक करंट प्रवाहित हो गया। अवधेश यादव को करंट लग गया और वे विद्युत पोल से नीचे गिर गए। इलाज के लिए सीएचसी मिल्कीपुर ले जाया गया जहां उनकी मौत हो गई है। पुलिस शव पोस्टमार्टम के लिए

गुजरामऊ में लाइन ठीक करते समय अचानक करेंट प्रवाहित हों जाने से, करंट की चपेट में आकर लाइनमैन की मौत हो गई। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मृतक के परिजन की तहरीर पर छानबीन कर रही है।
मिली जानकारी के मुताबिक करीब 35 वर्षीय अवधेश यादव पुत्र राम आनंद यादव निवासी ग्राम असरेवा पूरे मठिया बीकापुर , बिजली की लाइन बनाने वाली एक कंपनी में काम करते है। थाना इनायतनगर के गुजरामऊ में कंपनी द्वारा विद्युत लाइन बनाई जा रही है।
सोमवार को लाइनमैंन अवधेश यादव गांव में खंभे पर चढ़कर बिजली की लाइन बना रहा था जबकि हैडिल से स्टे भी लिया गया था। लाइन बनाते समय ही अचानक लाइन में करंट प्रवाहित हो गया और अवधेश प्रसाद करंट की चपेट में आकर खंभे से नीचे गिर गया। घायल को आनन फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मिल्कीपुर पहुचाया गया। इलाज शुरू ही हुआ था की अवधेश ने दम तोड़ दिया।
घटना की खबर मिलते ही मृतक के परिजन भी पहुंच गए और विद्युत विभाग के कर्मचारियों के विरुद्ध तहरीर देते हुए दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग पर अड़ गए। थाना कोतवाली प्रभारी निरीक्षक इंस्पेक्टर अभिमन्यु शुक्ला ने मृतक के परिजनों को कार्रवाई का आश्वासन देते हुए शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। इंस्पेक्टर ने बताया कि तहरीर मिली है, जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *