February 21, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

नींद की झपकी लगने से हुआ हादसा,डिवाइडर से टकराई बाइक

1 min read
Spread the love

अयोध्या

मिल्कीपुर में डिवाइडर से टकराई बाइक।

नींद की झपकी लगने से हुआ हादसा, एक युवक की मौत, दूसरा जिला अस्पताल रेफर अयोध्या में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर हलियापुर थाना क्षेत्र में एक बाइक डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। जबकि पीछे बैठा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। बाइक सवार फरीदाबाद से मऊ जा रहा था। नींद की झपकी आने से हादसा हुआ। मऊ जिला के थाना रानीपुर अन्तर्गत चिलविशाव निवासी रबीन (30) बाइक से अपने साथी राजेश कुमार (28) निवासी आजमगढ़ के साथ बाइक से हरियाणा के फरीदाबाद से लखनऊ पहुंचे। वहां से पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से आजमगढ़ जा रहा था। बाइक रबीन चला रहा था। हलियापुर के माइलस्टोन 79.6 के पास पहुंचा ही था कि नींद की झपकी आने से बाइक डिवाइडर से टकराकर पलट गई। दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे यूपीडा कर्मियों ने राजेश कुमार और रबीन को अस्पताल पहुंचाया। जहां पर डॉ. अरविन्द कुमार मौर्य ने राजेश कुमार को मृत घोषित कर दिया और रबीन कुमार की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा अस्पताल की सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। रबीन ने बताया कि दोनों लोग साथ में काफी दिनों से फरीदाबाद में काम कर रहे थे। राजेश ने कहा कि चलो हम अपनी पल्सर से घर चलेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *