February 12, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

दबंगों ने रास्ते पर किया अवैध कब्जा पीड़ित ने थाने पर प्रार्थना पत्र देकर लगाई न्याय की गुहार

1 min read
Spread the love

मिल्कीपुर अयोध्या
मिल्कीपुर क्षेत्र में दबंगों ने दलित परिवारों का रास्ता बंद करने का किया प्रयास। विरोध करने पर मारपीट पर आमादा हो गए विपक्षी। जिसके बाद पीड़ितों ने पुलिस से मामले की कि शिकायत। मौके पर पहुंची चौकी पुलिस ने काम को कराया बंद। पीड़ित के साथ दर्जनों महिलाएं थाने पर पहुंचकर एसएचओ को बताई आप बीती।
मामला मिल्कीपुर तहसील क्षेत्र के रनिकपुर देवगांव निवासी पप्पू, राजकुमार, रिंकू, गंगू, नरदू, झब्बू,सिताबे कल्लू सहित आधा दर्जन महिलाएं परिवार के साथ थाना कुमारगंज पहुंची प्रभारी निरीक्षक रतन सिंह से मिलकर इंसाफ मांगने के लिए गुहार लगाई। दलित महिलाओं का आरोप है कि गांव के दबंग पूर्वजों के जमाने से बने रास्ते को बंद कर रहे हैं।जिससे उन लोगों को घर से निकलना दुभर हो गया है आए दिन जान से मारने की धमकी देते रहते हैं बिना किसी पैमाइश के आरोपियों ने नींव की खुदाई कर उस पर दीवार बना कर रास्ते को बंद करने के प्रयास के बाद अब धमकाना शुरू कर दिया है कुमारगंज पुलिस मामले को संज्ञान में लेते हुए अवैध निर्माण को मौके पर पहुंचकर रुकवाया।पीड़ित परिवार को प्रभारी निरीक्षक रतन सिंह ने कहा कि आप लोगों को न्याय मिलेगा किसी भी कीमत पर दीवार नहीं बनने पाएगी। वहीं चौकी प्रभारी को दबंग के खिलाफ विधिक कार्यवाही करने का निर्देश भी दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *