February 21, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

प्राइवेट विद्यालय में तैनात शिक्षिका ने शिक्षक पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, मुक़दमा दर्ज

1 min read
Spread the love



जलालपुर अम्बेडकरनगर

जनपद के प्राइवेट विद्यालय मे पढा रही शिक्षिका ने विद्यालय के ही एक शिक्षक पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दिया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी शिक्षक के विरुद्ध दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
       मामला कटका थाना क्षेत्र के एक विद्यालय का है। प्राइवेट विद्यालय में तैनात शिक्षिका ने आरोप लगाया है कि एक विद्यालय मे जल्दीपुर निवासी आशाराम कम्प्यूटर शिक्षक के रूप में कार्यरत था। जो हमे अपने प्रेम जाल में फंसा लिया और बराबर फोन पर बात करता था और मेरे साथ दुष्कर्म कर धमकी देता था कि अगर किसी को बताओगी तो जान से मार देंगे। एक बार फोन से बात करते हुए महिला के पति को जानकारी हो गयी तो पति ने पूछताछ की तो महिला ने आप बीती बतायी और पति के साथ थाना कटका पहुंच कर शिक्षक पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। जहां पुलिस ने शिक्षक आशाराम निषाद निवासी जल्दीपुर के विरुद्ध दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। कटका थानाध्यक्ष ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई जारी है। स्कूल के प्रबन्धक ने बताया कि शिक्षिका व आरोपी शिक्षक को पिछले सत्र मार्च माह में ही विद्यालय से निकाल दिया गया है। उनका विद्यालय से कोई सम्बन्ध नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *