February 13, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

पुलिस ने लापता युवक को सकुशल बरामद कर परिवार को सुपुर्द किया

1 min read
Spread the love


अयोध्या

थाना-मवई जनपद अयोध्या पुलिस ने लापता युवक को सकुशल बरामद कर परिवार को सुपुर्द किया ।

दिनांक 25.05.2024 को श्रीमती पत्नी मुन्नवर निवासी ग्राम-मवई, थाना मवई जनपद अयोध्या का पुत्र तौसीफ निवासी उपरोक्त घर से बिना बताये कहीं चला गया तथा वापस घर न आने पर आवेदिका श्रीमती * पत्नी मुन्नवर निवासी ग्राम मवई,थाना मवई जनपद अयोध्या द्वारा उक्त के सम्बन्ध में दिनांक 21.06.2024 को प्रार्थना पत्र देकर थाने पर गुमशुदगी लिखवायी गयी थी ।
श्रीमान् वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद अयोध्या के निर्देशन में गुमशुदा की तलाश हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के दृष्टिगत श्रीमान पुलिस अधीक्षक ग्रामीण महोदय एवं श्रीमान क्षेत्राधिकारी रुदौली महोदय के कुशल पर्यवेक्षण में थाना अध्यक्ष श्रीमती आशा शुक्ला के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गयी । गठित पुलिस टीम द्वारा तलाश पतारसी सुरागरसी कर गुमशुदा तौसीफ पुत्र मुन्नवर उपरोक्त को आज दिनांक 21.06.24 को निकट कल्याणी नदी रामसनेहीघाट,थाना-रामसनेहीघाट, जनपद बाराबंकी से सकुशल बरामद किया गया बाद बरामद गुमशुदा तौसीफ उपरोक्त को उसके परिवारीजनों को सकुशल सुपुर्द किया गया ।
बरामद करने वाली पुलिस टीम का विवरण-
1.उ0नि0 अभिनन्दन पाण्डेय
2.आरक्षी अनूप चौधरी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *