February 21, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

पेट्रोल पंप से तेल भरवा कर लौट रहे पत्रकार पर मनबढ़ दबंगों ने रोककर किया जानलेवा हमला

1 min read
Spread the love

पत्रकार पर जानलेवा हमला,मुकदमा दर्ज

मामले में नामजद मुख्य आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार,

सुल्तानपुर

पेट्रोल पंप से तेल भरवा कर लौट रहे पत्रकार पर मनबढ़ दबंगों ने रोककर जानलेवा हमला किया।मामले में नगर कोतवाली पुलिस ने तीन नामजद व एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है।
बुधवार को नगर कोतवाली क्षेत्र में करौंदिया मोहल्ले के निवासी पत्रकार मनोज कुमार तिवारी पुत्र स्व मधुर तिवारी अपने भाई महेश, चचेरे भाई प्रमोद तिवारी पुत्र रत्नाकर तिवारी के साथ कुड़वार रोड पर पयागपट्टी में पेट्रोल पंप पर कार में पेट्रोल भरवाने गए थे।पेट्रोल भरवाने के बाद शहर की तरफ वापस लौटते समय मिल्क मैन डेयरी के पास पहुंचते ही आरोप है कि राजेश यादव,राहुल यादव व घनश्याम यादव निवासी पयाग पट्टी चका अपने अन्य साथी के साथ पहुंचे और बोले कि तुम्हारा नाम मनोज तिवारी है जब पीड़ित ने हां बोला तो राजेश ने लोहे की रॉड से जानलेवा हमला कर दिया और अन्य साथियों को ललकारते हुए कहा कि तीनों को मारो कोई बचना नही चाहिए।मारपीट में ही 17 सौ रुपए छीनने का भी आरोप है।हमले में पत्रकार सहित उसके भाईयो को गंभीर चोटे आई।नगर कोतवाली पुलिस ने मनोज कुमार तिवारी की तहरीर के आधार पर जानलेवा हमला सहित गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।नगर कोतवाली पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्यवाही करते हुए मुख्य आरोपी राजेश यादव को हिरासत में ले लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *