February 20, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी आए प्रधानमंत्री मोदी,किसान सम्मेलन को किया संबोधित

1 min read
Spread the love

जैसे ही खत्म हुआ पीएम का भाषण, कोई कंधे पर तो कोई सिर पर ‘मोदी जी’ की होल्डिंग लेकर भागे लोग

वाराणसी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राजातालाब के मेहदीगंज में किसान सम्मेलन को संबोधित किया। पीएम का संबोधन समाप्त होने के बाद मोदी का कटआउट उठाकर ले जाने की होड़ रही। कोई मोदी को कंधे पर तो कोई सिर पर रखकर झटपट वहां से निकल गया। यह देख लोग चर्चा करते नजर आए।

दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी आए प्रधानमंत्री मोदी पहले मेहदीगंज पहुंचे। वहां उन्होंने किसान सम्मेलन को संबोधित किया। कार्यक्रम में आसपास के गांवों से भारी संख्या में लोग पहुंचे थे। लोगों ने ध्यानपूर्वक पीएम का संबोधन सुना, लेकिन जैसे ही पीएम का संबोधन समाप्त हुआ लोग अपने-अपने घरों की ओर कूच कर गए।

जनसभा में आए स्थानीय निवासी वापस जाते समय पंडाल में लगे पीएम के कटआउट भी उठाकर अपने साथ ले गए। कोई मोदी को कंधे पर रखकर ले जा रहा था, तो किसी ने सिर पर रख लिया। देखते ही देखते पंडाल में लगे सारे कटआउट और होर्डिंग्स गायब हो गईं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *