ब्राह्मण और क्षत्रियों पर अभद्र टिप्पणी करने वाले पर कार्रवाई की मांग
1 min read
हरदोई
जनपद के थाना टड़ियावां के अन्तर्गत ग्राम मामपुर निवासी सोवरन लाल उर्फ़ गंडे पुत्र नोखे जो कि क्षेत्र में जातिगत दंगा कराने के उद्देश्य से क्षेत्र के ग्राम पुरवा देवरिया के अम्बेडकर पार्क में मीटिंग लगाकर भीड़ इकठ्ठा करके पब्लिक को भड़काते हुए ये कहा था कि मैं क्षेत्र के ठाकुर और ब्राम्हणों को अपने जूते की नोक पर रखता हूँ पता कर लेना मेरा नाम गंडे है जिस वक्तव्य का वीडियो फुटेज भी वायरल हो रहा है उसके इस कृत्य और जाति विशेष एवं देवी देवताओं पर की गयी अभद्र टिप्पडी से क्षेत्र के ठाकुर और ब्राम्हण समाज में रोष व्याप्त है, जिसके विरोध में क्षेत्र के समस्त गांवों से सैकडों की संख्या में क्षत्रिय और ब्राह्मण समाज के लोगों ने एकत्रित होकर थाना टड़ियावां में उसके विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर मुकदमा पंजीकृत कराया जिससे समाज में आपसी भाई चारा खराब न हो और ऐसे व्यक्तियों पर तत्काल कार्यवाही की जाए इस मौके पर मुख्य रुप से मोहनीश सिंह चंदेल, मोनू सिंह गुरसंडा, भभूति सिंह, संजीव प्रताप सिंह, शिवम सिंह परमार, रामौतार व अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।।

