मारपीट कर घायल कर देने से सम्बन्धित वांछित अभियुक्तों को थाना कैन्ट पुलिस ने किया गिरफ्तार
1 min readअयोध्या

जनपद के कैंट कोतवाली क्षेत्र में हुई मारपीट मामले में पुलिस प्रशासन ने अपराधियों को किया गिरफतार
जान से मारने की नियत से मारपीट कर घायल कर देने से सम्बन्धित वांछित अभियुक्तों को थाना कैण्ट जनपद अयोध्या पुलिस ने किया गिरफ्तार।
श्रीमान् वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अयोध्या श्री राजकरन नैय्यर द्वारा अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु चलाये जा रहे अभियान व श्रीमान् पुलिस अधीक्षक नगर श्री मधुवन कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी नगर श्री शैलेन्द्र सिंह के दिशा-निर्देशन व पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक अपराध श्री अमरेन्द्र बहदुर सिंह थाना कैण्ट जनपद अयोध्या के नेतृत्व में थाना कैण्ट पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 192/24 धारा 147,148,149,308,323,504,506 IPC से सम्बन्धित अभियुक्त 1.पुरुषोत्तम सिंह उर्फ दीपक सिंह पुत्र अजय सिंह नि0 जगदीशपुर थाना कैण्ट जनपद अयोध्या 2.अभय सिंह उर्फ मोनू सिंह पुत्र दुर्गा सिंह नि0 जगदीशपुर थाना कैण्ट जनपद अयोध्या को आज दिनांक 14.06.2024 को समय 09.40 बजे नहर पटरी से गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय रवाना किया गया।
नाम पता अभियुक्त – –
- पुरूषोत्तम सिंह उर्फ दीपक सिंह पुत्र अजय सिंह नि0 जगदीशपुर थाना कैण्ट अयोध्या
- अभय सिंह उर्फ मोनू सिंह पुत्र दुर्गा सिंह नि0 जगदीशपुर थाना कैण्ट अयोध्या
आपराधिक इतिहास –
क्र0सं0 मु0अ0सं0 धारा थाना व जनपद
1 30/23 147,323,504,504 भादवि थाना कैण्ट, अयोध्या
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरण –
- श्री अमरेन्द्र बहादुर सिंह थाना कैण्ट, अयोध्या
- उ0नि0 वीरेश पाल सिंह थाना कैण्ट, अयोध्या
- कां0 सुशील चन्द थाना कैण्ट, अयोध्या
- कां0 जय सिंह थाना कैन्ट जनपद अयोध्या
