सरकारी भूमि से अवैध कब्जा को हटवाने के लिए एसडीएम से हुई शिकायत
1 min readसरकारी भूमि से अवैध कब्जा को हटवाने के लिए एसडीएम से हुई शिकायत
मिल्कीपुर अयोध्या

सरकारी जमीन पर हो रहे अवैध कब्जे को लेकर राजस्व प्रशासन संजीदा है। सरकारी जमीनों पर अवैध अतिक्रमण कर मनमानी ढंग से सरकारी सुरक्षित जमीनों पर लगातार लोग कब्जा कर रहे हैं। ताजा मामला तहसील मिल्कीपुर के थाना खण्डासा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा वकचुना पूरेझाऊ गांव में गाटा संख्या 613 पर चक मार्ग की भूमि सुरक्षित है। जिस पर पीड़ित परिवार त्रियुगी नारायण पुत्र राम आसरे ने आरोप लगाया है कि उपरोक्त गांव निवासी अर्चना मिश्रा पत्नी अनिरुद्ध मिश्रा ने चक मार्ग की भूमि पर अवैध कब्जा कर रखा है उन्होंने कहा विपक्षी दबंग है अपने दबंगई के बल पर उक्त चक मार्ग की पटाई में अवरोध उत्पन्न कर रही है। उक्त विपक्षी के हरकत से सभी लोग परेशान हैं उक्त चक मार्ग की पैमाइश कई बार लेखपाल द्वारा की गई परंतु चक मार्ग को छोड़ने के लिए तैयार नहीं है उक्त चक मार्ग की पटाई ना होने से कास्तकार अपने-अपने खेत में नहीं जा पा रहे हैं जिससे बुवाई जुताई में काफी समस्या का सामना करना पड़ रहा है ।
इसी संबंध में उपजिलाधिकारी मिल्कीपुर को शिकायती प्रार्थना पत्र देकर विपक्षी द्वारा किए जा रहे चक मार्ग पर अतिक्रमण व चक मार्ग की पटाई में किए जा रहे अवैध हस्तक्षेप को तत्काल रूकवाने की मांग की गई थी। परंतु न जाने किस प्रलोभन में राजस्व विभाग द्वारा अभी तक चक मार्ग की ना तो पटाई की गई है और ना ही कब्जा मुक्त कराया गया है जिस पर विपक्षियों का कब्जा बना हुआ है।
