February 20, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

अयोध्या जिला प्रशासन की छवि को धूमिल करने वाले वायरल वीडियो में बयान से पलटी पीड़ित महिला

1 min read
Spread the love

अयोध्या जिला प्रशासन की छवि को धूमिल करने वाले वायरल वीडियो में बयान से पलटी पीड़ित महिला

कहा-प्रशासन ने अधिग्रहण के बाद दिया उचित मुआवजा और रहने को मकान

अयोध्या।
अयोध्या में चौड़ीकरण के दौरान प्रभावितों को सरकार की तरफ से उचित मुआवजा न मिलने तथा जबर्दस्ती बेघर किये जाने से सम्बंधित वायरल वीडियो के बाद मची सनसनी के बीच एक नया वीडियो आया सामने यह वीडियो सुग्रीव किला के पास रहने वाली महिला शांति का है।

जिसमे पीड़ित महिला शांति जिसने उक्त वायरल वीडियो में जिला प्रशासन पर उचित मुआवजा न देने और ज्यादती करने का आरोप लगाया था वह कहती नजर आ रही है कि प्रशासन ने उसकी पूरी मदद की जमीन अधिग्रहण के बाद उसे मकान दिया गया साथ ही उसे उसकी ली गयी जमीन का पूरा मुआवजा भी दिया गया है। ऐसे में प्रशासन का कहना है कि कुछ लोगो द्वारा गलत वीडियो वायरल करके प्रशासन की छवि को धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है जोकि अनुचित है। प्रशासन ने सभी प्रभावितों को उनका उचित मुआवजा और सही तरह से विस्थापित कराया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *