February 20, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

एकतरफा इश्क की आग में झुलस रहे युवक ने प्रेमिका को गोली मारकर खुद को गोली मारकर की आत्महत्या

1 min read
Spread the love

सहारनपुर

जनपद के गांव ताजपुर में एकतरफा इश्क की आग में झुलस रहे युवक राजन ने लड़की को गोली मारकर खुद भी जान दे दी।
देवबंद थाना के गांव भायला निवासी राजन पुत्र सोमपाल सुबह करीब दस बजे युवती शिवानी के घर पहुंचा। घर में युवती शिवानी और उसकी मां मिली। युवती को देखते ही युवक ने उस पर गोली चला दी। इस पर युवती घायल हो गई। उसे स्वास्थ्य केंद्र नागल ले जाया गया। जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर किया। घटना को अंजाम देकर राजन गांव के नजदीक खेत में पहुंचा और उसी तमंचे से खुद गोली मार ली। उसकी मौके पर मौत हो गई। बताया जाता है कि ताजपुर में युवक की बुआ रहती है। जिसके चलते उसका आना जाना रहता था। शिवानी भी एक वर्ष से पढ़ाई नहीं कर रही थी। पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। अभी तक जांच में एकतरफा प्यार की बात सामने आ रही है। सूत्र

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *