February 20, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

8 साल की मासूम बच्ची को 55 साल के अधेड़ ने बनाया हवस का शिकार हुआ गिरफ्तार

1 min read
Spread the love

बिजनौर

जनपद के किरतपुर इलाके में 8 साल की मासूम बच्ची को 55 साल के दरिंदे बिजेंद्र ने हवस का शिकार बनाया। बालिका के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी बिजेंद्र को अरेस्ट कर जेल रवाना कर दिया है।

गुस्साए लोगो ने किया आरोपी के घर पर हमला…
बालिका से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी थी, मगर बहुजन पैंथर संगठन से जुड़े लोगों ने जमकर हंगामा किया। किरतपुर में मेरठ पौड़ी नेशनल हाईवे पर जाम लगा दिया। पुलिस ने जाम खुलवाया तो भीड़ ने आरोपी के घर में तोड़फोड़ कर डाली। गलियों में हंगामा करते हुए जुलूस निकाला। एसपी सहित पांच थानों की टीम गांव पहुंच गई। जातीय टकराव की आशंका पर गांव में पुलिस फोर्स को तैनात कर दी गई।
किरतपुर थाना क्षेत्र का बिजेंद्र (55) दोपहर आठ वर्षीय बालिका को दस रुपये का लालच देकर खेत में ले गया और दुष्कर्म किया था । घटना के तीन घंटे बाद ही पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।सुबह बहुजन पैंथर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष समेत सैकड़ों कार्यकर्ता किरतपुर थाने में पहुंचे। थाने में आधा घंटा तक हंगामा किया। आरोपी को उन्हें सौंप देने तथा फांसी देने की मांग करते रहे। पुलिस ने समझा बुझाकर वापस भेज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *