गरीब की बेटी के विवाह में समाज सेवी निभा रहे जिम्मेदारी, उपहार स्वरूप दिया सामान, बोले विवाह में कमी नहीं आने देंगे
1 min readबाबा बाजार रूदौली , अयोध्या

आज की दुनिया में भी ऐसे लोग हैं जो दूसरे की पीड़ा देखकर दुखी हो जाते हैं और असहाय, निराश्रित जरूरतमंदों की सेवा के लिए आगे रहते हैंl ऐसा ही काम मां कामाख्या नगर पंचायत में रहने वाले समाजसेवी व सपा नेता अनित शुक्ला ने कर दिखाया है
समाजसेवी को किसी व्यक्ति द्वारा जानकारी मिली की एक गरीब परिवार एक बहन की शादी करना चाहता है लेकिन उसके पास पूंजी की व्यवस्था नहीं है तभी समाजसेवी ने उस पीड़ित के घर पहुंचकर घर वालो बात चीत की और हर संभव मदद का भरोसा दिलाया साथ ही समाजसेवी ने गरीब परिवार को शादी में लगने वाले खाद्य पदार्थों को तुरंत ही मंगवा कर उपलब्ध करवा दिया
और कहा कि जरूरत पड़ने पर और मदद करेंगे ,मदद पाकर उस गरीब परिवार की खुशी का ठिकाना ना रहा उसने समाजसेवी को दुआएं दी और कहा की भगवान तुम्हारा सदैव भला करें और आपका भंडार सदैव भरा रहे
बता दे की मां कामाख्या नगर पंचायत के कोयली का पुरवा में एक गरीब परिवार की बेटी की शादी की खबर जैसे ही समाजसेवी को मिली समाजसेवी ने परिवार से बात की और जरूरतमंद परिवार की मदद के लिए तैयार हो गए
शुक्रवार को समाजसेवी अनित शुक्ला ने अपने टीम के साथियों के हाथ से उस गरीब परिवार के घर पर समान को भेजवाया
समाजसेवी ने कहा की बेटी की शादी में किसी प्रकार की कोई कमी नहीं आने देंगे इस अवसर पर उस गरीब परिवार की आंखों से आंसू झलक पड़े और उन्होंने कहा कि आप जैसे सहयोग कर्ताओं की वजह से मेरी बेटी की शादी संपन्न हो रही है परमात्मा आप पर अपनी कृपा बनाए रखें और आप सदा सुखी रहे l
आए दिन वरिष्ठ समाजसेवी अनित शुक्ला द्वारा तमाम ऐसे सराहनीय कार्य किए जाते रहते है
अभी कुछ ही महीनों पूर्व में समाजसेवी ने एक अन्य गरीब परिवार की बेटी की शादी के लिए विवाह में लगने वाला पूरा राशन खरीद कर दिया था और आर्थिक सहायता की थी समाजसेवी द्वारा की गई सहायता को लेकर क्षेत्र के लोग कह रहे हैं कि जिसका कोई नहीं होता उसका भगवान होता है वह किसी न किसी रूप में मदद और सहायता के लिए भेज देता है समाजसेवी द्वारा की गई सहायता से गरीब की बेटी का विवाह संपन्न होने जा रहा हैं
इस अवसर पर सभासद केतार पाल, दीपक यादव,विकास पाल, सुभम यादव, पप्पू यादव, व अन्य उनके टीम के साथी मौके पर मौजूद रहें।
