February 11, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

परिवार परामर्श केन्द्र पुलिस टीम द्वारा परिवारिक विवाद/मतभेद को समाप्त कराते हुए परिवार को टूटने से बचाया

1 min read
Spread the love

बांदा

परिवार परामर्श केन्द्र पुलिस टीम और समाजसेवियों द्वारा परिवारिक विवाद/मतभेद को समाप्त कराते हुए परिवार को टूटने से बचाया । आपसी मतभेद को भूल पति-पत्नी खुशी-खुशी साथ रहने को हुए तैयार ।
विवरण- पुलिस अधीक्षक बांदा श्री अंकुर अग्रवाल के निर्देशन में सामाजिक रिश्तों को बचाने हेतु किये जा रहे प्रयासों के क्रम में परिवार परामर्श केन्द्र बांदा पुलिस टीम और समाजसेवियों द्वारा परिवारिक आपसी झगड़े को समाप्त कराकर सुलह कराते हुए परिवार को टूटने से बचाया । थाना कोतवाली नगर क्षेत्र की रहने वाली आयशा द्वारा अपने पति जाहिद और ससुराली जनों के विरुद्ध पुलिस अधीक्षक बांदा को शिकायती प्रार्थना पत्र दिया गया था । परिवार परामर्श केंद्र की टीम द्वारा शिकायतकर्ता की शिकायत को विस्तारपूर्वक सुनकर और समझकर द्वितीय पक्ष से सम्पर्क करके उन्हें परिवार परामर्श केंद्र बुलाया गया तथा दोनो पक्षों को समझाया गया । सभी लोगों द्वारा भविष्य में आपस में लड़ाई झगड़ा न करने तथा परिवारिक कर्तव्यों का पालन करने की बात कही गयी । आपसी सुलह होने पर परिवार परामर्श केंद्र की टीम द्वारा सभी परिवार को साथ-साथ आपस में सामंजस्य बिठाकर एवं परिवारिक दायित्वों को सही प्रकार से निर्वहन करने हेतु सलाह दी गयी ।
समझौता कराने वाली टीम

  1. प्रभारी परिवार परामर्श केंद्र श्रीमती अनुपमा तिवारी
  2. काउंसलर श्रीमती सुमन
  3. काउंसलर डॉ0 साहिबा रहमानी
  4. म0का0 आशा वर्मा
  5. उर्दू अनुवादक श्रीमती कनीज़ ज़हरा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *