February 11, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर गैस की गाड़ी में मारी टक्कर तीन लोग घायल

1 min read
Spread the love

बांदा।

जनपद के कालिंजर से बाजार करने जा रहे दो जीजा और साले भिड़ गए गैस सिलेंडर से भरे लोडर से जिसके चलते बाइक सवार तीनो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

मामला गिरवा थाने के बड़ोखर बुजुर्ग गांव का है जहां पर बांदा नरैनी राज्य मार्ग किनारे नरैनी तरफ से तेज रफ्तार पल्सर स्वर लाल बाबू पुत्र कमलेश उम्र 23 वर्ष,बच्चू पुत्र कमलेश उम्र 17 वर्ष निवासीगण ग्राम रेहुची थाना कालिंजर और साथ में साला मुलायम पुत्र सोबरन निवासी राजापुर थाना धरमपुर जिला पन्ना बांदा बाजार करने जा रहे थे तभी बड़ोखर बुजुर्ग गांव में बांदा तरफ से आ रही गैस सिलेंडर भरे लोडर से भिड़ गए जिससे तीनो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए और साथ में बाइक भी चकनाचूर हो गई है वहीं ग्रामीणों ने इसकी सूचना गिरवा पुलिस को दी जिसमे तुरंत गिरवा पुलिस मौके पर पहुंच कर घायलों को मेडिकल कॉलेज एंबुलेंस से पहुंचाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *