February 11, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

आशा संगनी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं तथा किशोरियों को किया गया जागरूक

1 min read
Spread the love

विधनू ब्लाक के हरवंश ग्राम की आशा तथा आशा संगनी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं तथा किशोरियों को किया गया जागरूक
कानपुर

आज दिनांक 7/5/2024 को विधनू ब्लाक के हरवंशपुर ग्राम में महिलाओं तथा किशोरियों की एक बैठक का आयोजन किया गया बैठक का शुभारम्भ सर्वप्रथम हरवंश पुर गांव की आशा प्रेमा, आशा संगनी कमलेश पाण्डेय, आशा प्रेमा ने सभी महिलाओं के स्वस्थ्य की कामना करते हुए सभी का स्वागत करते हुए किया इसी क्रम में तथा सांझा प्रयास नेटवर्क से मंजूलता दुबे ने सभी महिलाओं क स्वागत करके किया इसके उपरान्त आयोजित कार्यक्रम में सुभाष चिल्ड्रेन सोसाइटी के तत्वाधान में चल रहे कार्यक्रम सांझा प्रयास कार्यक्रम रिसर्च एवं ट्रेनिग आफिसर मंजूलता दुबे ने सभी सदस्यों को MTP एक्ट संसोंधित 2021 की जानकारी देते हुए गर्भ निरोधक साधनों की विस्तृत जानकारी दी इसी क्रम उपस्थित किशोरियों को माहवारी स्वच्छता एवं प्रबन्धन की जानकारी दी तथा माहवारी के दौरान होने वाली समान्य परेशानियों के बारे चर्चा करते हुए उनका घरेलू उपायों की भी जानकारी दी साथ ही उन्हे यह भी बताया कि सांझा प्रयास महिलाओं के प्रजन्न स्वास्थ्य तथा सुरक्षित गर्भ समापन तथा स्वास्थ्य समस्याओं के प्रचार पर कार्य करती है ताकि महिला मृत्यू दर मे कमी लाई जा सके कार्यक्रम में मुख्य रूप से आशा संगनी कमलेश पाण्डेय ,आशा प्रेमा, सांझा प्रयास से मंजू लता सहित 20 से अधिक महिलाए एवं किशोरियां मौजूद रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *