February 20, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

राज्य कर सहायक आयुक्त को मिला प्रशस्ति पत्र लोगों ने दिया बधाई

1 min read
Spread the love

अयोध्या।

जिले में राज्य कर सचल दल के प्रभारी सहायक आयुक्त सतीश चंद को वर्ष 2023-24 में राजस्व हित में किए गए शानदार कार्यों के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया है। उत्तर प्रदेश राज्य कर आयुक्त मिनिस्ती एस ने सहायक आयुक्त सतीश चंद बिंद को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया है।बताते चलें कि सतीश चंद बिंद जिले में राज्य कर की सचल दल इकाई के प्रभारी हैं और वर्ष 2023-24 के सत्र में टैक्स चोरी के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर शासन द्वारा निर्धारित लक्ष्य को पूरा किया एवं माल के बिल स्कैनिंग में भी राजस्व सुरक्षित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जिसके लिए राज्य जीएसटी आयुक्त ने प्रशंसा पत्र प्रदान किया है।प्रशंसा पत्र मिलने पर विभाग के सहायक आयुक्त मुकेश कुमार अवस्थी,राज्य कर अधिकारी सुरेश कुमार,एडिशनल कमिश्नर ग्रेड वन अरविंद कुमार,एडिशनल कमिश्नर ग्रेट टू आरएस विद्यार्थी व संयुक्त आयुक्त विनोद कुमार यादव ने हर्ष व्यक्त करते हुए सतीश चंद बिंद को बधाई दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *