बीएसएफ (BSF) के एक जवान ने राष्ट्रपति को पत्र लिखकर मांगी इच्छामृत्यु
1 min readकानपुर

बीएसएफ (BSF) के एक जवान ने राष्ट्रपति को पत्र लिखकर इच्छामृत्यु की मांग की है. इस सब के पीछे की वजह अपनी पत्नी को बताया है. वह पिछले दो सालो से अपनी पत्नी से तंग आ चुका है और उसकी पत्नी उसके खिलाफ लगातार झूठे मुकदमे लिखा रही है, जिसकी वजह से जवान के परिवार के लोग जेल भी जा चुके हैं और प्रशासन कोई मदद नहीं करता है।
फौजी ने लगाई मदद की गुहार
फौजी ने बताया कि शादी के कुछ सालो बाद ही पत्नी ने मेरे ऊपर दहेज एक्ट का मुकदमा दर्ज करा दिया था, जो अभी भी कोर्ट में विचाराधीन है, जिसके बाद भी जवान की पत्नी ने उसके ऊपर अन्य मुकदमे दर्ज कराए हैं. वहीं कानपुर देहात मुख्यालय जिलाधिकारी से न्याय की गुहार लगाई और एक वीडियो बनाया और मदद मांगी है। सूत्र
