नगर निगम के ठेकेदार के द्वारा छोटे-छोटे नाबालिक बच्चों से कराई जा रही बाल मजदूरी, नालियां साफ वीडियो हुआ वायरल
1 min read
अयोध्या
नगर निगम का स्वच्छता अभियान का एक कारनामा और आया सामने। जब बच्चों के हाथों में पकड़ाना चाहिए किताबें तो अयोध्या नगर निगम ने पकड़ा दिया नाबालिक बच्चों के हाथों में फावड़ा और कहां चलो अब साफ करो गलियों की गंदगी एवं नालिया। जिम्मेदार अधिकारी संविधान के बने हुए नियम का एवं प्रधानमंत्री जी एवं मुख्यमंत्री के सपनों पर फेर रहे हैं पानी अब आगे इंतजार इस बात का रहेगा श्रम विभाग के अधिकारी नगर निगम के अधिकारियों से इस प्रकरण पर क्या जवाब मांगती है और नगर निगम क्या जवाब देती है ।जिनके नेतृत्व में कार्य कराया जा रहा है उस कर्मचारियों पर एवं उस ठेकेदारों पर जिसके द्वारा बाल मजदूरी को बढ़ावा दिया जा रहा है। उन पर क्या कार्यवाही की जाएगी या फिर अयोध्या को पुनः राम भरोसे छोड़ दिया जाएगा ।जब यह स्थिति विभागों में है तो प्राइवेट स्थान पर चौक चौराहों पर हर जगह आपको छोटे-छोटे बच्चे बाल मजदूरी के शिकार होते दिख जाएंगे।

