March 16, 2025

Awadh Speed News

Just another wordpress site

गोसाईगंज के पूर्व विधायक खब्बू तिवारी द्वारा आयोजित विजय संकल्प रैली में हैदरगंज बाजार में उमड़ा जन सैलाब

1 min read
Spread the love

अंबेडकरनगर

आज विधानसभा गोसाईगंज के हैदरगंज बाजार के धोबिना चौराहे के मैदान में “विजय संकल्प रैली” मे भीड़ की लगी हुजूम, युवा समर्थको द्वारा पुष्प वर्षा करके पूर्व विधायक खब्बू तिवारी का और भाजपा प्रत्याशी रितेश पांडेय का किया जोरदार स्वागत, हजारों की संख्या में उमडे़ जन सैलाब ने खब्बू तिवारी के आह्वाहन पर हाथ उठाकर भाजपा प्रत्याशी रितेश पांडेय को जीतने के लिए संकल्प लिया। लोकसभा चुनाव में खब्बू तिवारी के समर्थको ने हजारों हजार की संख्या में भारी भीड़ इकट्ठा करके यह संदेश भी देने का काम किया कि गोसाईगंज विधानसभा का आम जन मानस, सर्व समाज के लोग उनके साथ है, इस जन सभा में खास बात यह रही कि इस सभा में किसान एवं गरीब तबके और महिला की आम जन मानस की बहुत बड़ी भागीदारी रही,इस जन सभा में सभी लोग खब्बू तिवारी और रितेश पांडेय को आशीर्वाद की भावना से ओत प्रोत नजर आए।

उक्त अवसर पर जिला अध्यक्ष भाजपा संजीव सिंह पूर्व जिला अध्यक्ष अवधेश पांडे बादल जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि आलोक सिंह रोहित, भाजपा नेता मन्नू शुक्ला,ब्लॉक प्रमुख कप्तान सिंह, ब्लॉक प्रमुख फया राम वर्मा, मुकेश पाण्डेय उदय राज तिवारी, सियाराम सर्राफा, जिला पंचायत सदस्य सुनील राजपूत, जिला पंचायत सदस्य उदित सर्राफ, मंडल अध्यक्ष महेंद्र मिश्रा, मंडल अध्यक्ष पति राज वर्मा, भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *