सपा प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने बीजेपी पर साधा निशाना
1 min readअयोध्या।
सपा प्रमुख अखिलेश यादव का सम्बोधन… सभी परीक्षाओं के पेपर लीक हुए , सरकार नौकरी और रोजगार नहीं दे रही ।

30 लाख सरकारी नौकरी भरी जायेगी , अग्निवीर को खत्म करेंगे ।
किसानों के खाद की बोरी की चोरी हुई , बोरी की चोरी पारले के बिस्कुट से सीखी।
बीजेपी सरकार आई तो महगाई बढ़ेगी , सिलेंडर महंगा हो गया , क्योटो वाले सांसद आए तो सिलेंडर महंगा हुआ।
बीजेपी ने वैक्सीन वाले से चंदा लिया , पहले बुखार 500 mg से ठीक होता था आज 650 mg से बुखार ठीक हो रहा , गोली महंगी हुई है।
बीजेपी बड़ी बातें कर रहीं , यह परिवार वाद की बात करते , इंडिया परिवार ही इनको हराएगा।
सपा प्रमुख अखिलेश यादव … जानवरों के भूसे और दाना को भी बीजेपी वाले चट कर गए। सीएम योगी पर कसा तंज उनको जो जानवर पसंद है उनको ट्रेफिक की सुरक्षा का जिम्मा दे दिया है , उस जानवर की वजह से कई लोग मर गए , उनके परिवार के लिए हमारी सरकार काम करेगी।
सीएम योगी आदित्यनाथ पर बोलें अखिलेश दिल्ली से बनी बड़ी होल्डिंग में एक इंजन की फोटो गायब है , डबल इंजन में एक इंजन गायब ।
सपा प्रमुख अखिलेश यादव …आने वाले समय में सरकार बनी तो अनाज की गुणवत्ता और मात्रा भी बढ़ेगी , पौष्टिक पैकट वाला आटा दिया जायेगा , नेट फ्री किया जाएगा , जिससे नौजवान पढ़ सके।
अखिलेश यादव …अयोध्या के विकास में सबसे ज्यादा सपा ने काम किया , अयोध्या को लेकर नकारात्मक राजनीति हो रही , हम अयोध्या भाईचारा की नगरी बनाना चाहते हैं , अयोध्या में जिन लोगो ने पुण्य कार्य के लिए जमीन दिया उनको सही मुआवजा दिया जाएगा ।
सपा प्रमुख अखिलेश यादव …सरकार ने पुलिस कंट्रोल को 100 से 112 किया पुलिस वालों ने भी रेट बढ़ा दिया , भ्रष्टाचार बढ़ा है ।
सपा प्रमुख अखिलेश यादव का आवाहन अपना अपना बूथ बचाओ , वोट रोकने की कोशिश होगी लेकिन वोट डालने जरूर जाएं ,
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ..लोक तंत्र और संविधान को बचाने के लिए इंडिया गठबंधन और सपा को वोट दें ।
सपा प्रमुख अखिलेश यादव .. बीजेपी फौज को कमजोर करने का काम कर रही , गरीब माताओं बहनों को लखपति बनाने के लिए हर साल एक लाख रुपए सरकार देने का काम करेगी , फैजाबाद सांसद लल्लू सिंह को बताया खटारा इंजन ,10 साल से अयोध्या में खटारा इंजन इसको बादलों ।
