एग्रोनॉमी द्वितीय वर्ष के छात्र यशपाल सिंह की आत्महत्या मामले में नया मोड़,सुरक्षा अधिकारी वार्डन और सहायक से पुलिस द्वारा पूछताछ
1 min readछात्र आत्महत्या मामले में आया नया मोड़।
सुरक्षा अधिकारी वार्डन और सहायक से पुलिस द्वारा पूछताछ।

फॉरेंसिक टीम द्वारा घटनास्थल की जांच कर इकट्ठा किए गए साक्ष्य।
अयोध्या
जनपद के मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र स्थित थाना कुमारगंज अंतर्गत आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में बीते दिनों एग्रोनॉमी द्वितीय वर्ष के छात्र यशपाल सिंह की आत्महत्या मामले में नया मोड़ आया है। थाना कुमारगंज की पुलिस इस मामले में विश्वविद्यालय के सुरक्षा अधिकारी वार्डन और सहायक को पूछताछ के लिए थाना कुमारगंज बुलवाया। एवं घटना से संबंधित जानकारी इकट्ठा करने के लिए छात्र के सील कमरे की पुलिस मौजूदगी में फॉरेंसिक टीम द्वारा साक्क्षों को एकत्रित किया गया, एवं उसकी फोटोग्राफी भी कराई गई।
वहीं छात्र की आत्महत्या के तीसरे दिन बुधवार को प्रभारी निरीक्षक कुमारगंज रतन सिंह और एनडीए चौकी प्रभारी अरविंद कुमार पटेल ने विश्वविद्यालय के सुरक्षा प्रभारी एवं छात्रावास के वार्डन और सहायक को थाने बुलवाया और उनसे कड़ाई से पूछताछ की।
पुलिस के सवालों का जवाब नहीं दे पाए सुरक्षा अधिकारी।
पुलिस के सवालों का जवाब देने में प्रशासनिक अधिकारियों को पसीने आ गए
सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार चर्चा है आत्महत्या वाले दिन बिना पुलिस के पहुंचे ही कुलपति सहित सुरक्षा अधिकारी आरके सिंह एवं अधिष्ठाता कृषि महाविद्यालय डॉक्टर प्रतिभा सिंह छात्र की मौत के बाद मौके पर पहुंचने के बाद सीधे हॉस्टल रूम गए थे उन्हीं लोगों के द्वारा छात्र की मौत को लेकर मौके पर मौजूद सबूतों को मिटाया गया है, एवं मौके से गायब सुसाइड नोट को लेकर पुलिस की शक की सुई विश्वविद्यालय के सुरक्षा अधिकारी एवं अधिष्ठाता कृषि प्रतिभा सिंह,एवं कुलपति के आसपास घूम रही है।
जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ती जा रही है। विश्वविद्यालय प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है।
