प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के स्थानीय केन्द्र श्री सिंह वाहिनी मंदिर कटरा बाॅंदा में त्रिदिवसीय राजयोग प्रशिक्षण शिविर में ब्रम्हा कुमारी बहनों ने साधकों को राजयोग के गुर सिखाए–#
1 min readप्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के स्थानीय केन्द्र श्री सिंह वाहिनी मंदिर कटरा बाॅंदा में त्रिदिवसीय राजयोग प्रशिक्षण शिविर में ब्रम्हा कुमारी बहनों ने साधकों को राजयोग के गुर सिखाए
बाॅंदा, 15 मई
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के स्थानीय केन्द्र श्री सिंह वाहिनी मंदिर कटरा बाॅंदा में केन्द्र संचालिका ब्रह्माकुमारी गीता दीदी की देखरेख में राजयोग प्रशिक्षण शिविर का संचालन किया जा रहा है। इस अवसर पर ब्रम्हा कुमारी गीता दीदी ने सहज योग का उदाहरण देते हुए बताया कि आयु की अलग अलग अवस्थाओं में बालक का योग परिवर्तित होता रहता है। प्रथम मां से, इसके बाद मित्रों से पुनः गृहस्थ आश्रम में पति या पत्नी से इसके बाद बच्चों से किंतु हम परमपिता परमात्मा से योग नहीं लगा पाते। ब्रम्हा कुमारी शालिनी दीदी ने शरीर तथा आत्मा के अंतर को बेहद रोचक तरीके से समझाते हुए बताया कि आत्मा गाडी़ रुपी शरीर को ड्राईवर की तरह संचालित करती है। आत्मा दोनों चक्षुओं के मध्य तिलक स्थान पर बैठकर शरीर का नियंत्रण करती है जो परमात्मा का ही अंश है। ब्रम्हा कुमारी आशा दीदी ने शिव की महिमा का उल्लेख करते हुये स्पष्ट किया कि शिव ही परब्रम्ह हैं जिनसे शक्ति प्राप्त कर सभी गतिमान रहते हैं। राजयोगी ब्रह्मकुमार ई. ओमप्रकाश मसुरहा ने आत्मा तथा शरीर के अंतर को स्पष्ट करते हुए राजयोग की चर्चा की। इस अवसर पर संत तुलसी प. स्कूल के प्रबंधक संत कुमार गुप्ता, अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह परिहार, पूर्व सैनिक परिषद के अध्यक्ष कैप्टन एस बी सिंह राठौड़, पूर्व जिला क्रीड़ा अधिकारी सबल सिंह, शिक्षिका रंजना सिंह तथा डॉ इन्द्र वीर सिंह, निशांत सिंह आदि ने भी अपने विचार रखे। इस अवसर पर बड़ी संख्या में नगर के बुद्धिजीवियों ने राजयोग शिविर में भाग लिया।


उमंग सिंह ब्यूरो चीफ बाॅंदा
अपनी बात आमजनमानस तक पहुँचाने का सशक्त माध्यम अवध स्पीड न्यूज
समस्त भारतवासियों से अनुरोध🙏-वृक्ष नहीं होंगे तो बादलों को कौन आमंत्रित करेगा-वृक्ष है -तो जल है🌧️आक्सीजन बाबा-रामकृष्ण अवस्थी-शिक्षा मित्र 🇮🇳 ( बेटा माँ भारती का)🇮🇳-प्राथमिक विद्यालय खुरहण्ड-क्षेत्र-महुआ जनपद -बाँदा (उत्तर प्रदेश) के स्वतः 🌳वृक्षारोपण अभियान को सभी आगे बढाएं🌳- एक सदस्य 🌳-एक वृक्ष स्वतः लगाएं🌳 ।। स्वतः गुठली बैंक बनाकर पौंध तैयार करें, 🌱एक दूसरे को पौंधा दान देकर 🌱धरा को हराभरा बनाएं🌱।। घर-घर तुलसी 🌿.हर घर तुलसी🌿।।🌽सेहत का राज-मोटा अनाज🌽।।🧘♂️योग को दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाएं🧘♀️।।☔
संपर्क सूत्र-9695638703
