पूर्व विधायक बाबा गोरखनाथ द्वारा सांसद लल्लू सिंह के समर्थन में “भव्य कार्यक्रम का हुआ आयोजन
1 min readअयोध्या
जनपद के विधानसभा क्षेत्र मिल्कीपुर के हैरिंग्टनगंज विकासखंड स्थित रेवना ग्राम पंचायत में भारतीय जनता पार्टी के युवा नेता, पूर्व विधायक बाबा गोरखनाथ के बेहद करीबी रजनीश पाण्डेय द्वारा ग्राम पंचायत में स्थित सिंहवाहिनी माता के स्थान पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम का संयोजन दयाराम कोटेदार द्वारा किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मिल्कीपुर के पूर्व विधायक बाबा गोरखनाथ, मंडल अध्यक्ष अवधेश पाठक का माल्या अर्पण कर स्वागत किया गया।
कार्यक्रम का संचालन कर रहे अखंड प्रताप सिंह ने कार्यक्रम में आए सभी लोगों का धन्यवाद ज्ञापित किया वहीं भारतीय जनता पार्टी के द्वारा किए गए कार्यों का संक्षिप्त विवरण दिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक बाबा गोरखनाथ ने कहा कि हमारी सरकार का विकास कार्य किसी भी व्यक्ति से छुपा नही है माननीय प्रधानमंत्री द्वारा पिछले 10 वर्ष में किए गए कार्य, जैसे चमचमाती सड़क, लगभग 18 घंटे बिजली, निशुल्क राशन , फ्री सिंचाई, किसान सम्मन निधि, अन्य कई योजनाओं का लाभ किसानों को सीधा-सीधा मिल रहा है जिससे देश की जनता बेहद खुश है इससे पहले जिस भी पार्टी की सरकार बनती थी किसानों को किसी भी योजना का लाभ लेने के लिए सरकारी दफ्तर में नंगे पांव दौड़ना पड़ता था माननीय प्रधानमंत्री द्वारा विभिन्न योजनाएं चलाकर किसानों को निशुल्क लाभ दिया जा रहा है।
कार्यक्रम के दौरान भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता लक्ष्मीकांत मिश्रा, जनार्दन मिश्रा, अखंड प्रताप सिंह, लाल बहादुर सरोज, कालीचरण गुप्ता, पूर्व प्रधान, महादेव सिंह, उमाशंकर सिंह, अजय दुबे, राहुल पाण्डेय, राम तीरथ दुबे, जयप्रकाश तिवारी, रामपाल सरोज, रामखेलावन कोरी, व भारतीय जनता पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
राकेश कुमार मिश्र मंडल ब्यूरो

